Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Operation Sindoor Debate: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घेरा..

Published on: 29 July 2025
Operation Sindoor Debate: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घेरा।

Operation Sindoor Debate:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने इतिहास का पाठ पढ़ाया तथा उनके मां के आंसुओं तक की बात की, लेकिन यह नहीं बताया कि जब पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए थे तो ऑपरेशन सिंदूर को अचानक क्यों रोक दिया गया। प्रियंका ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि उनकी मां सोनिया गांधी के आंसू तब गिरे थे जब उनके पति (राजीव गांधी) को आतंकवादियों ने शहीद किया था।

मंगलवार, 29 जुलाई 2025 को संसद के मॉनसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 नागरिक मारे गए, को लेकर सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमले के दौरान एक घंटे तक आतंकियों ने क्रूरता दिखाई, लेकिन बैसेरन घाटी जैसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, न ही सेना का कोई जवान मौजूद था। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या उसे यह नहीं पता था कि वहां रोजाना सैकड़ों पर्यटक आते हैं और जंगल के रास्ते से होकर गुजरते हैं?

प्रियंका ने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जवाब देने के बजाय नेहरू, इंदिरा गांधी और उनकी मां (सोनिया गांधी) तक का जिक्र करती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 11 साल से सत्ता में होने के बावजूद सरकार जवाबदेही से बचती है और यह नहीं बता पाई कि जब भारत युद्ध में जीत की ओर था, तो उसे क्यों रोका गया।

Operation Sindoor Debate: मुंबई हमले TRF मामले को भी उठाया 

प्रियंका गांधी ने 2008 के मुंबई हमले का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस सरकार ने त्वरित कार्रवाई की थी। सभी आतंकी मारे गए, एक को फांसी दी गई, और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री ने जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया। इसके विपरीत, उन्होंने पुलवामा, उरी और पहलगाम हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में न तो गृहमंत्री अमित शाह और न ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जिम्मेदारी ली, न इस्तीफा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने लोगों को “भगवान भरोसे” छोड़ दिया।

प्रियंका ने द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि TRF 2020 से भारत में सक्रिय है और इसने 25 आतंकी हमले किए, जिसमें सेना, पुलिस और नागरिक मारे गए। फिर भी, सरकार ने 2023 तक इसे आतंकी संगठन घोषित नहीं किया। उन्होंने सवाल किया कि TRF को आतंकी संगठन मानने में इतनी देरी क्यों हुई।

प्रियंका गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान युद्धविराम पर सवाल उठाया, खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को लेकर, जिन्होंने कहा था कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराया। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान पर असंतोष जताया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी। प्रियंका ने पूछा कि अगर भारत जीत रहा था, तो युद्ध क्यों रोका गया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinesNational NewsOperation Sindoorpriyanka gandhitop news India

Join WhatsApp

Join Now