Prajasatta Side Scroll Menu

Dharali Cloudburst: धराली में आए सैलाब के बीच दिखा चमत्कार, मलबे से जिंदा निकला शख्स, देखें

Dharali Cloudburst: धराली में आए सैलाब के बीच दिखा चमत्कार, मलबे से जिंदा निकला शख्स, देखें

Dharali Cloudburst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली गांव के पास एक बार फिर प्रकृति ने कहर बरपाया। मंगलवार को गोमुख से लगभग 10 किलोमीटर दूर बसे इस गांव में बादल फटने से भयानक बाढ़ और मलबे ने तबाही मचा दी। महज 30 सेकंड में गांव का बड़ा हिस्सा मलबे और पानी की चपेट में आ गया, जिससे कई घर, होटल और बाजार पूरी तरह बर्बाद हो गए।

तेज बाढ़ ने मचाया तांडव

हर्षिल के पास खीरगंगा नदी में बादल फटने से पानी का स्तर अचानक 30 फीट तक बढ़ गया। नदी के किनारे बसा धराली गांव इस प्रलयकारी बाढ़ का शिकार बन गया। तेज बहाव के साथ आए मलबे और पानी ने रास्ते में आने वाली हर चीज—घर, होटल, दुकानें और गाड़ियों को बहा लिया। एक वायरल वीडियो में दिखा कि कैसे एक व्यक्ति मलबे के बीच से अपनी जान बचाकर भाग रहा था। इस भयावह मंजर ने आसपास के लोगों को स्तब्ध कर दिया।

Dharali Cloudburst: पास के गांव ने देखा मौत का मंजर

धराली से कुछ ऊंचाई पर स्थित मुखवां गांव के लोग इस त्रासदी को अपनी आंखों के सामने देख रहे थे। उन्होंने खतरे का संकेत देने के लिए जोर-जोर से सीटियां बजाईं, लेकिन पानी और मलबे के शोर में उनकी आवाज धराली तक नहीं पहुंच सकी। नदी के तेज बहाव और मलबे ने गांव को दो हिस्सों में बांट दिया, जिससे वहां मौजूद लोग असहाय होकर तबाही का शिकार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  Bank Frauds in India: RBI की रिपोर्ट में खुलासा, बैंक धोखाधड़ी के मामले बढ़े
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren daily news India latest hindi news news news update today samachar today today news Hindi top headlines today

Join WhatsApp

Join Now