Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur News: घुमारवीं में सैनिक अरुण कुमार की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू

Bilaspur News: घुमारवीं में सैनिक अरुण कुमार की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू

सुभाष कुमार गौतम |
Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के भराड़ी थाना क्षेत्र के दधोल खुर्द गांव के सैनिक अरुण कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अरुण रविवार को छुट्टी पर घर आया था, लेकिन सोमवार को घुमारवीं के नजदीकी देलग कस्बे में एक दुकान पर वह अचेत अवस्था में पाया गया। उसे तुरंत घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया, जहां से एम्स बिलासपुर रेफर किया गया। एम्स में अरुण की मौत हो गई।

परिवार और क्षेत्र में शोक

अरुण के परिवार में दो छोटे बच्चे, पत्नी, बुजुर्ग माता-पिता और भाई हैं। इस अचानक हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पूरे क्षेत्र में लोग हैरान हैं और इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अरुण की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  BREAKING: बिलासपुर में बारातियों से भरी बस पलटी, कई घायल

अरुण देलग किस काम से गया था? उसे अचेत अवस्था में किसने और कैसे देखा? क्या उस समय कोई और व्यक्ति मौके पर था? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच में सामने आएंगे। घटना घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के कलरी महाविद्यालय के पास देलग कस्बे में हुई, जिसके कारण इसकी गंभीरता और बढ़ गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम होने की उम्मीद है, जिससे मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। बता दें कि पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से इस रहस्यमयी मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samacharHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News Update

Join WhatsApp

Join Now