Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उपलब्धि ! हिमाचल की बेटी Bindiya Kaushal ने रचा इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर फहराया तिरंगा…

Published on: 15 August 2025
हिमाचल की बेटी Bindiya Kaushal ने रचा इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर फहराया तिरंगा

Bindiya Kaushal: हिमाचल प्रदेश पुलिस की कांस्टेबल बिंदिया कौशल ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 14 अगस्त 2025 को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर, रूस) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर तिरंगा फहराया।

बिंदिया ने बताया कि उनकी योजना स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को चोटी पर चढ़ने की थी, लेकिन खराब मौसम की चेतावनी के कारण उन्हें 14 अगस्त को ही यह अभियान पूरा करना पड़ा।

हमीरपुर जिला के छोटे से गाँव की Bindiya Kaushal

हमीरपुर जिले के नदौन के कांगू गांव की रहने वाली बिंदिया ने इससे पहले भी पर्वतारोहण में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वह हिमाचल प्रदेश पुलिस की पहली महिला कांस्टेबल हैं, जिन्होंने दो प्रमुख चोटियों पर विजय प्राप्त की है।

बिंदिया ने जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में कांग यात्से चोटी (6,250 मीटर) और 15 अगस्त 2023 को हिमाचल प्रदेश के लाहौल में यूनम चोटी (6,111 मीटर) पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचा था।

बिंदिया ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कठिन प्रशिक्षण को दिया। उन्होंने मनाली के अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स में बेसिक और एडवांस माउंटेनियरिंग प्रशिक्षण लिया है।

उनकी इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश पुलिस और स्थानीय समुदाय ने गर्व व्यक्त किया है। बिंदिया की यह उपलब्धि न केवल हिमाचल की बेटियों बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

Aaj Ki KhabrenHimachalHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now