Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal Earthquake: हिमाचल के कांगड़ा में भूकंप के हल्के झटके, 3.9 तीव्रता

Himachal Earthquake: हिमाचल के कांगड़ा में भूकंप के हल्के झटके, 3.9 तीव्रता

Himachal Earthquake: 18 अगस्त 2025 की रात हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई और इसकी गहराई जमीन के अंदर 10 किलोमीटर रही।

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात 9:28 बजे के करीब तीन बार हल्के झटके आए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिन लोगों ने इन झटकों को महसूस किया, वे तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन स्थानीय प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।

बता दें कि कांगड़ा जिला भूकंप के मद्देनजर हिमाचल का सबसे संवेदनशील इलाका है। इस जिले में अकसर भूकंप के झटके लगते हैं। भूकंप के मद्देनजर पूरे देश को 5 जोन में बांटा गया है और हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य होने के चलते जोन 5 में आता है, जहां आए भूकंप बड़ी तबाही का कारण बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  अदाणी ग्रुप ने बरमाणा और दाड़लाघाट सीमेंट प्लांट से प्रतिनियुक्ति पर भेजे 143 कर्मचारी

क्यों आता है भूकम्प

वैज्ञानिकों की स्टडी से पता चलता है कि धरती के नीचे जो 7 टेक्टॉनिक प्लेट्स हैं, वे जब आपस में टकराती हैं, तो निकलने वाली तरंगों का कंपन धरती को हिला देता है, जिसे भूकंप कहते हैं। जहां प्लेट्स टकराती हैं, उसके ऊपर बसे इलाकों में भूकंप तबाही मचा देते हैं।

इसे भी पढ़ें:  औद्योगिक विकास के लिए हिमाचल उत्तराखंड को मिले 1164 करोड़ :- बिंदल

उल्लेखनीय है कि 4 अप्रैल 1905 को भारत के इतिहास में एक भयानक प्राकृतिक आपदा ने दस्तक दी थी। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा घाटी और कांगड़ा जिले में आए इस भीषण भूकंप ने सब कुछ तबाह कर दिया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई, जिसने 20,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। कांगड़ा, मैक्लोडगंज और धर्मशाला जैसे शहरों की ज्यादातर इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं, और चारों तरफ तबाही का मंजर दिखाई दिया।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal News Update Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now