Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gold Rate Today: आज 28 अगस्त को महंगा हुआ सोना, जानिए बड़े शहरों में क्या है कीमतें..!

Published on: 28 August 2025
Gold Silver Price Today Gold Silver Rate Today Gold And Silver Price Today In India, Gold-Silver Rate , Gold Rate Today, Gold Price Today, Gold-Silver Price Today, Gold Silver Price Today: खरीदारी से पहले जानें सोना और चांदी के आज का भाव..! Gold-Silver Price, Gold Silver Price Today Gold Silver Rate Gold-Silver Price Today

Gold Rate Today Thursday 28 August 2025: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला निरंतर बना हुआ है। आज सोने के दाम ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। आज गुरुवार 28 अगस्त को सोने के भाव में तेजी रही। कल का तुलना में सोना 250 रुपये तक बढ़ा है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,02,700 रुपये के ऊपर है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 94,200 रुपये के ऊपर बना हुआ है। यहां जानें 28 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।

चांदी की कीमत
चांदी का भाव 1,20,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। ये कल के ही भाव पर है। सोना महंगा होने की सबसे बड़ी वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हालिया फैसला है। उन्होंने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को हटा दिया, जिससे बाजार में डर और अनिश्चितता बढ़ गई। ऐसे हालात में निवेशक सुरक्षित विकल्प की तलाश करते हैं और सोना हमेशा से सबसे सुरक्षित माना जाता है।

इसके अलावा, ट्रंप के इस कदम से फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें घटाने का दबाव बढ़ गया है। जब ब्याज दरें घटती हैं तो सोने की कीमतें आमतौर पर बढ़ जाती हैं। साथ ही रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले अच्छे संकेतों ने भी सोने को और महंगा कर दिया है।

गुरुवार 28 अगस्त 2025 का सोने का भाव

शहर का नाम
22 कैरेट गोल्ड रेट (₹)
24 कैरेट गोल्ड रेट (₹)
दिल्ली
94,200
1,02,750
चेन्नई
94,050
1,02,600
मुंबई
94,050
1,02,600
कोलकाता
94,050
1,02,600
जयपुर
94,200
1,02,750
नोएडा
94,200
1,02,750
गाजियाबाद
94,200
1,02,750
लखनऊ
94,200
1,02,750
बंगलुरु
94,050
1,02,600
पटना
94,050
1,02,600

दुबई में ही गोल्ड रेट में उतार-चढ़ाव का सिलसिला
Dubai Gold Rate Today:  दुबई में ही गोल्ड रेट में उतार-चढ़ाव का सिलसिला निरंतर बना हुआ है। आज सोने के दाम ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। वहीं, बीते दिन गिरावट दर्ज की गई थी। दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 97111 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 96992 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.11 फीसदी या 3.83 डॉलर के उछाल के साथ 3,376.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार दोपहर 12:28 बजे 38.73 फीसदी या 0.00 डॉलर की गिरावट के साथ 0.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?
भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय दाम, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया विनिमय दर। यही वजह है कि रोजाना सोने के रेट बदलते रहते हैं। भारतीय संस्कृति में सोना न सिर्फ गहने बल्कि निवेश और बचत का भी अहम साधन माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों में इसकी खास मांग रहती है।

Aaj Ki KhabrenDubai Gold Rate TodayGold Rate TodayGold Rate Today In Your Cityinvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now