Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal Pradesh: प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से आपदा राहत की उम्मीद

Himachal Pradesh PM Modi Disaster Affected Areas Visit: पीएम मोदी का पंजाब दौरा तय, हिमाचल में खराब मौसम बन रहा बाधा

PM Modi Himachal Pradesh Visit: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रधानमंत्री मंगलवार को राज्य का दौरा करेंगे और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करेंगे। सर्वेक्षण के बाद उनके साथ एक विस्तृत प्रस्तुति भी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा हमेशा नई उम्मीदें जगाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब प्रधानमंत्री स्वयं स्थिति का जायजा लेंगे, तो वह आपदा से हुए नुकसान का सटीक आकलन कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग दोहराई और कहा कि राज्य ने पहले भी कई बार इसकी जरूरत बताई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आपदा से लगभग 5,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जो पंचायत स्तर पर टूटी सड़कों और अन्य क्षतियों के कारण और बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें:  वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयासों से हजारों पीटीए शिक्षकों को मिला नियमितीकरण का लाभ: जय राम ठाकुर

चंबा में केंद्रीय टीम ने लिया नुकसान का जायजा

इसी बीच, भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की एक अंतर-मंत्रालयी टीम ने सोमवार को चंबा जिले का दौरा किया। टीम ने जिले के विभिन्न उपमंडलों में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर क्षति का विस्तार से मूल्यांकन किया। दोपहर में अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि चंबा में भारी बारिश के कारण करीब 434.32 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: आपदा प्रभावितों को निःशुल्क एलपीजी किट एवं राशन प्रदान करेगी हिमाचल सरकार

केंद्रीय टीम ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को आश्वासन दिया कि नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी, ताकि शीघ्र राहत प्रदान की जा सके। टीम ने मनरेगा के तहत मजदूरों के कार्यदिवस बढ़ाने का प्रस्ताव जल्द भेजने की सलाह दी। साथ ही, आपदा से बचाव और रोकथाम के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।

इस दौरान व्यय मंत्रालय के उप सचिव कमलदीप वी. पटेल, ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी दीप शेखर सिंघल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम प्रियांशु खाती, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के दौरे और केंद्रीय टीम की रिपोर्ट के बाद हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के लिए विशेष पैकेज मिलेगा। यह पैकेज न केवल नुकसान की भरपाई में मदद करेगा, बल्कि भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए भी बेहतर तैयारियों का आधार बनेगा।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now