Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bigg Boss19 Ka Naya Episode: बिग बॉस के घर में अमाल मलिक का गुस्सा और शहबाज-अभिषेक की तीखी भिड़ंत से मचा बबाल

Published on: 15 September 2025
Bigg Boss19 Ka Naya Episode: बिग बॉस के घर में अमाल मलिक का गुस्सा और शहबाज-अभिषेक की तीखी भिड़ंत से मचा बबाल

Bigg Boss19 Ka Naya Episode: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। ताजा प्रोमो में एक बार फिर घर में तनाव चरम पर पहुंच गया है, जहां अमाल मलिक और कुनिका सदानंद के बीच तीखी नोकझोंक हुई, तो वहीं शहबाज बदेशा और अभिषेक बजाज के बीच मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इस हंगामे की वजह कोई और नहीं, बल्कि कुनिका सदानंद ही बनीं।

कुनिका पर भड़के अमाल मलिक
प्रोमो में दिखाया गया कि अमाल मलिक, जो घर के कैप्टन की भूमिका में हैं, कुनिका सदानंद पर जमकर बरस रहे हैं। किचन की जिम्मेदारियों को लेकर शुरू हुआ विवाद तब गहरा गया, जब अमाल ने कुनिका को डांटते हुए कहा, “मैं सब संभाल लूंगा, लेकिन तुम बार-बार किचन में क्यों जा रही हो, जब तुम्हारी ड्यूटी नहीं है?” गुस्से में अमाल ने आगे कहा, “सम्मान देना मेरे लिए नौकर बन जाना नहीं है।” इस पर कुनिका ने भी तीखा जवाब दिया, जिससे माहौल और गरमा गया।

शहबाज और अभिषेक में भयंकर टकराव
दूसरी ओर, शहबाज और अभिषेक के बीच का झगड़ा भी सुर्खियां बटोर रहा है। प्रोमो में दिखा कि कुनिका को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई। अभिषेक ने शहबाज को ताना मारते हुए कहा, “आजा, तुझे फड़फड़ा दूंगा!” जवाब में शहबाज भी पीछे नहीं हटे और दोनों एक-दूसरे पर ताव दिखाते हुए आमने-सामने आ गए। घरवालों को बीच-बचाव करना पड़ा, वरना मामला और बिगड़ सकता था।

नगमा और नतालिया को अलविदा
‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते का एलिमिनेशन भी चर्चा में रहा। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नगमा मिराजकर और पोलिश एक्ट्रेस नतालिया जानोसजेक को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। नतालिया की हिंदी में दिक्कत और नगमा की कम सक्रियता ने उन्हें शो में अपनी जगह पक्की करने से रोक दिया। सलमान खान ने दोनों को अलविदा कहते हुए उनके सफर की तारीफ की, लेकिन दर्शकों के लिए यह एलिमिनेशन चौंकाने वाला था।

‘बिग बॉस 19 का 21 दिन का सफ़र और बढ़ता ड्रामा
शो को शुरू हुए 21 दिन बीत चुके हैं और हर दिन नए ट्विस्ट दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। कुनिका, अमाल, शहबाज और अभिषेक के बीच बढ़ता तनाव आने वाले एपिसोड्स में और क्या रंग लाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा। बिग बॉस का यह सीजन हर बार की तरह ड्रामे, इमोशन्स और हंगामे का पूरा डोज दे रहा है।

दर्शकों की नजर अब अगले एपिसोड पर टिकी है, जहां यह साफ होगा कि क्या यह झगड़े शांत होंगे या और बिगड़ेंगे। ‘बिग बॉस 19’ का यह ड्रामा फैंस को टीवी से बांधे रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now