Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Una Bride Murder: ऊना में युवती की निर्मम हत्या में सैन्य कर्मी गिरफ्तार, गर्भपात के विवाद में गला रेतकर की थी हत्या

Updated By ND Prajasatta
Published on: 26 सितम्बर 2025
Una Bride Murder: ऊना में युवती की निर्मम हत्या में सैन्य कर्मी गिरफ्तार, गर्भपात के विवाद में गला रेतकर की थी हत्या

Una Bride Murder: हिमाचल प्रदेश के बंगाणा क्षेत्र के बैरियां मंजड में 24 वर्षीय अंशिका की हत्या के मामले ने सनसनी मचा दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित सैन्य कर्मी प्रवेश कुमार को जम्मू में उसकी यूनिट से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे ऊना लाया गया है और शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में प्रवेश ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

अंशिका, जो अपने पिता के निधन के बाद अपनी मां की इकलौती संतान थी, की पड़ोसी गांव भिंडला के प्रवेश कुमार से दोस्ती हुई थी। दोनों ने परिवार की सहमति के बिना कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस दौरान अंशिका गर्भवती हो गई। प्रवेश ने उस पर गर्भपात का दबाव बनाया और कुछ दवाएं दीं, लेकिन अंशिका बच्चे को जन्म देना चाहती थी और उसने दवाएं नहीं लीं।

जब शादी और गर्भावस्था की बात दोनों परिवारों को पता चली, तो तनाव बढ़ गया। प्रवेश के चाचा, जो उसकी परवरिश करने वाले थे, इस शादी के खिलाफ थे और अंशिका के परिवार को धमकियां दे रहे थे। प्रवेश भी शादी को लेकर असमंजस में था। हालांकि, सामाजिक रीति-रिवाजों के तहत अंशिका की मां ने 24 सितंबर को दोनों की शादी की तारीख तय कर दी थी।

शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आए प्रवेश को पता चला कि अंशिका ने गर्भपात नहीं करवाया। इस पर प्रवेश ने अंशिका को 22 सितंबर की रात बुलाया। बीच बच्चे को लेकर विवाद हुआ। प्रवेश ने दावा किया कि चार महीने की गर्भवती अंशिका का बच्चा उसका नहीं है। पुलिस को दिए बयान में प्रवेश ने बताया कि इसी विवाद में उसने तेजधार हथियार से अंशिका का गला रेत दिया और शव को आग लगाकर फरार हो गया। 23 सितंबर की शाम अंशिका का अधजला शव एक पुलिया के नीचे मिला। उसी दिन सुबह प्रवेश अपनी यूनिट में जम्मू लौट गया था।

इस घटना ने अंशिका के घर को गम में डुबो दिया, जहां शादी की तैयारियों की खुशियां सन्नाटे में बदल गईं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now