Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: खरपतवार पर स्प्रे करते वक्त बिगड़ी थी तबियत, 20 दिन बाद जिंदगी से जंग हार गया किसान

Published on: 21 October 2025
Mandi news Mandi Nursing Student Suicide Solan News Shimla News Sirmour Prisoner Death - Prisoner dies in Nahan: शिमला में 2004 में हुई हत्या के केस में नाहन जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत Kullu News , Solan News

Solan News:हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कंडाघाट क्षेत्र का एक किसान 20 दिन बाद जिंदगी से जंग से हार गया। पुलिस के अनुसार खरपतवार नाशक का छिड़काव करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद आई.जी.एम.सी. शिमला में भर्ती कराए गए 50 वर्षीय किसान रविंद्र कुमार पुत्र नेक राम की उपचार के बाद मृत्यु हो गई।

शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने इस घटना की सूचना कंडाघाट पुलिस थाना को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल शिमला पहुंची। पुलिस ने पाया कि शडोग गांव के निवासी रविंद्र कुमार मृत अवस्था में हैं।

सरसरी जांच और मृतक के परिजनों के बयान के अनुसार रविंद्र कुमार दिनांक 30 सितंबर को अपने खेत में खरपतवार नाशक का छिड़काव कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले गए, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. शिमला रेफर कर दिया गया था।

यहां 20 दिन तक उनका उपचार चला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में मृतक के परिजनों ने उनकी मृत्यु पर किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है।

प्रथम दृष्टया यह पाया जा रहा है कि उनकी मृत्यु किसी जहरीले पदार्थ संभवतः कीटनाशक/खरपतवार नाशक के शरीर में जाने से हुई है।

शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने विसरा (आंतरिक अंग के नमूने) को रासायनिक परीक्षण के लिए राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 194 बी.एन.एस.एस. 2023 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News in HindiSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now