Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills HP Corporation ad

Sirmaur Tempo Traveller Accident: टैंपो ट्रैवलर में अचानक भड़की आग, जिंदा जला चालक

Sirmaur Tempo Traveller Accident: टैंपो ट्रैवलर में अचानक भड़की आग, जिंदा जला चालक

Sirmaur Tempo Traveller Accident: जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सोलन सनौरा-गिरिपुल सड़क पर एक टैम्पो ट्रैवलर (HP 01-9091) में भीषण आग लगने से चालक की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। ये घटना बीती मध्यरात्रि को पेश आई।

राजगढ़ पुलिस स्टेशन को घटना की सूचना मिलते ही
पुलिस चौकी यशवंत नगर के प्रभारी एसआई राजेश कंवर मौके पर पहुंचे और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया गया तो वाहन के अंदर एक व्यक्ति का पूरी तरह से जला हुआ शव बरामद हुआ।

पुलिस ने मृतक की पहचान ड्राइवर सलीम मोहम्मद (37) पुत्र नजीरदीन निवासी मसली, तहसील चिड़गांव शिमला के रूप में की है।
बुधवार को पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए। परिजनों के अनुसार सलीम मोहम्मद गत दिन दोपहर 2:30 बजे वाहन की मरम्मत के लिए चिड़गांव से मनी माजरा के लिए निकला था। शाम करीब 6 बजे वाहन मालिक शेर सिंह ने जब उससे बात की तो वह नेरी पुल के पास था। इसके बाद से ही ड्राइवर का मोबाइल फोन बंद आ रहा था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वाहन मालिक, मृतक के भाई और भतीजों के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं, जले हुए शव की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए सैंपलिंग के साथ-साथ घटनास्थल से जुटाए गए और पोस्टमार्टम के दौरान लिए जाने वाले सभी सैंपल जांच के लिए एफएसएल को भेजे जाएंगे।

डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को सीएचसी राजगढ़ के शवगृह में रखा गया है, जिसे कल सुबह पोस्टमार्टम के लिए नाहन भेजा जाएगा। पुलिस ने इस मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों और घटना के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now