Prajasatta Side Scroll Menu

Today Horoscope :आज इन राशि वालों का दिन रहेगा सबसे भाग्यशाली, धन लाभ के साथ मिलेंगे तरक्की के सुनहरे अवसर, जाने अपना राशिफल..!

Aaj Ka Rashifal, AAJ KA RASHIFAL IN HINDI, Daily horoscope, Daily horoscope predictions, Today’s horoscope, आज का राशिफल

Today Horoscope 3 November 2025: आज सोमवार का दिन है और हिंदू पंचांग के अनुसार यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है और जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है। अब ऐसे में आज सोमवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल..!

आज का पंचांग (3 नवंबर, 2025)
तिथि: त्रयोदशी
नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद
करण: कौलव
पक्ष: शुक्ल
योग: हर्षण
वार: सोमवार

आज का शुभ मुहूर्त: 06:38AM-07:59AM
01:25PM-05:30PM
राहुकाल: 07:59AM-09:21AM
अभिजीत मुहूर्त: 11:42AM-12:25PM
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें। ऑफिस या कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने मालिक या बॉस से डांट फटकार मिल सकती है। स्वभाव को आज चिड़चिड़ा न होने दें। अपने परिवार की जिम्मेदारियों को समझें। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। शाम के समय आर्थिक परेशानियों से जूझ सकते हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ अंक: मेहरून
उपाय: आज लाल वस्त्र का दान करें।

वृष राशि
आज अपने जज्बातों पर काबू रखें। आज कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की संभावना रहेगी। धन से जुड़ा कोई मसला आज हाल हो सकता है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। बोलते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। जरूरत से ज्यादा बोले गए शब्द आपको किसी परेशानी में डाल सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: नहाने के पानी में आज दो-चार बूंदें दूध की अवश्य डालें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानें मंगलवार का आपका दिन कैसा रहेगा

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आज घर के सदस्यों के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगह आपकी लोकप्रियता में इजाफा कर सकता है। अपने दीवानगी पर संयम रखें। प्रेम संबंधों में झगड़ा हो सकता है। धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: आज चांदी को धारण करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

कर्क राशि
आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास बना सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से निजात मिलने की संभावना रहेगी। धन लाभ होने की भी संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र में आज लापरवाही न करें। खुद को प्रसन्न रखने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: आज तेल से बने पकौड़े कौवा को खिलाएं।

सिंह राशि
आज ऊर्जा से लबरेज रहेंगे, लेकिन काम का बोझ सताता रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक तालमेल बनाने के लिए संयम से काम लें। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आपकी मुलाकात कई परिचित लोगों से हो सकती है। दोपहर बाद धन खर्च होने की संभावना रहेगी। सेहत के विषय में भी सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज सोते समय अपने सिरहाने के पास दूध से भरा बर्तन रखें और सुबह उठते ही किसी फलदार पौधे में उसको चढ़ा दें।

कन्या राशि
सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सोच समझ करक आज निवेश करें। आज आप किसी से फालतू में बहस बाजी कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी। दोस्तों के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज मिट्टी के भरे बर्तन में किसी कुत्ते को दूध पिलाएं।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: सितारे आज क्या इशारा कर रहे हैं? जानिए 12 राशियों का हाल..!

तुला राशि
आज आप मौज मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। यात्रा करते समय लापरवाही न बरतें। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से आज आप छुट्टी कर सकते हैं। संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: काला
उपाय: यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा कर रहे हैं तो पैरों में काले रंग के जूते डालें।

वृश्चिक राशि
दिन की शुरुआत आप योग एवं ध्यान से कर सकते हैं। आज आप कई प्रकार से आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। कर्ज वाले आज आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपको आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी रह सकती है। स्वास्थ्य भी नरम गरम रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: घर से बाहर निकलते समय बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

धनु राशि
आज आपके दोस्त आपको चने के झाड़ पर चढ़ा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान में इजाफा होगा। आज आपको उधार का पैसा वापस मिल सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। कल परिचित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। अत्यधिक खर्च करने से बचें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आज भैरव जी के मंदिर जाकर मदिरा चढ़ाएं।

इसे भी पढ़ें:  Udupi Krishna Temple History: श्री कृष्ण का वह मंदिर जहाँ नौ छेदों वाली खिड़की से होते हैं कान्हा के दर्शन, जानें इससे जुडी हुई अनोखी कहानी..!

मकर राशि
आज आपका खराब रवैया दोस्तों में परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य के ऊपर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में हालात बेहतर होंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

कुंभ राशि
बहुत ज्यादा तनाव और चिंता करने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज आप किसी पार्टी वगैरह में शिरकत कर सकते हैं। आज आप कहीं काम पर फंसे रह सकते हैं। प्रेम संबंधों पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: शिवलिंग के ऊपर काले धतूरे के बीज चढ़ाएं।

मीन राशि
रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आज ज्यादा खाने से बचें। परिवार में पैसों की बचत को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज कई मामलों में बनते कार्यों में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। चोट इत्यादि लगने का भय रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी गौशाला में जाकर गाय को हरा चारा खिलाएं।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Panchang Aaj Ka Rashifal AAJ KA RASHIFAL IN HINDI Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily Horoscope Hindi Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India today horoscope Today Horoscope In Hindi

Join WhatsApp

Join Now