Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Women World Cup 2025: भारत की बेटियों ने रच दिया इतिहास, फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार जीता विश्व कप

Women World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आखिरकार वह कर दिखाया, जिसका इंतजार देश को दशकों से था। टीम इंडिया ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से करारी शिकस्त देकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीत लिया है।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय टीम महिला क्रिकेट की नई विश्व चैंपियन बन गई है और विश्व क्रिकेट को 25 साल के लंबे अंतराल के बाद एक नया सिरमौर मिला है।

2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंचकर खिताब से चूकने की कसक को खत्म करते हुए भारतीय टीम ने इस बार अपने आत्मविश्वास और जबरदस्त टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें:  मिलर के बाद रोवमेन पॉवेल बने किलर...तूफान में उड़ा दिया साउथ अफ्रीका का बवंडर

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 298 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑल आउट हो गई।

इसे भी पढ़ें:  अय्यर की जगह Suryakumar Yadav या Shubman Gill किसे मिलेगी जगह? दिनेश कार्तिक ने दिया जवाब

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वौल्वार्ड्ट ने 98 गेंदों पर 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से शानदार 101 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उनकी यह जुझारू शतकीय पारी बेकार गई।

जैसे ही फाइनल का आखिरी विकेट गिरा, पूरे स्टेडियम में ‘भारत माता की जय’ के नारों की गूंज सुनाई देने लगी, जो इस ऐतिहासिक पल का गवाह बना।

इस शानदार और ऐतिहासिक जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत।

इसे भी पढ़ें:  ये हुई न बात...ऋचा घोष ने मचा दिया तूफान, वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की दमदार वापसी

खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त टीम वर्क और आत्मविश्वास दिखाया। यह ऐतिहासिक जीत आने वाले चैंपियंस को प्रेरित करेगी।’

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now