Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: पंडोह जलाशय में बढ़ा जलस्तर, किसी भी समय छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी

Mandi News: पंडोह जलाशय में बढ़ा जलस्तर, किसी भी समय छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी

Mandi News: अधिशाषी अभियंता, विद्युत एवं यांत्रिक डिवीजन बीबीएमबी पंडोह संतोष राणा ने जानकारी दी कि डेहर पावर हाउस की टरबाइन के रखरखाव कार्य के चलते पंडोह जलाशय का जलस्तर बढ़ गया है। वर्तमान में जलाशय का स्तर 2933 फीट तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही जलस्तर 2935 फीट तक पहुंचेगा, बांध की सुरक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त जल को नीचे की ओर छोड़ा जाएगा। इस कारण पंडोह बांध के स्पिलवे गेट किसी भी समय खोले जा सकते हैं।

उन्होंने पंडोह बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और ब्यास नदी के किनारे न जाएं। संतोष राणा ने मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि वे समय रहते लोगों को सचेत करें तथा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त कदम उठाएं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samacharToday Mandi News

Join WhatsApp

Join Now