Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

AIBE 20 Admit Card Download: AIBE 20 एडमिट कार्ड कभी भी जारी हो सकता है, डाउनलोड के लिए ये दस्तावेज तैयार रखें..!

AIBE 20 Admit Card Download: AIBE 20 एडमिट कार्ड कभी भी जारी हो सकता है, डाउनलोड के लिए ये दस्तावेज तैयार रखें..!

AIBE 20 Admit Card Download: देशभर के लॉ ग्रेजुएट्स का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। क्योंकि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) किसी भी वक्त AIBE 20 (ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन) के एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। लाखों उम्मीदवारों की नजर आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर टिकी है, हालांकि BCI ने एडमिट कार्ड जारी करने का सटीक समय अभी घोषित नहीं किया है. परीक्षा 30 नवंबर को पूरे देश में एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी।

एडमिट कार्ड के जारी होने में किसी भी देरी को देखते हुए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे डाउनलोड प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अपनी जरूरी लॉगिन जानकारी पहले से ही तैयार रखें। इसके लिए आपको यह सब चीजें तैयार रखनी चाहिए:

इसे भी पढ़ें:  Bank of India Recruitment 2023: 19 मार्च को होगा पीओ भर्ती के लिए एग्जाम, जानें कैसे होगा एग्जाम पैटर्न

कब होनी है परीक्षा?
AIBE 20 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी, और 31 अक्टूबर 2025 तक चली. यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा AIBE XX नाम से 30 नवंबर को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी.

कहां से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड?
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) आज AIBE 20 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च करे आवेदन

AIBE 20 एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं.
  • होमपेज पर AIBE 20 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स डालकर साइन इन करें.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके नाम, फोटो, सिग्नेचर सहित सभी विवरण चेक करें.
  • परीक्षा वाले दिन साथ ले जाने के लिए प्रिंट निकालें.
  • परीक्षा में पासिंग मार्क्स
  • सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए: 45% अंक जरूरी
  • SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: 40% अंक जरूरी

AIBE परीक्षा क्यों है अहम?
AIBE एक पात्रता परीक्षा है जिसे पास करने के बाद भारत में कानून की प्रैक्टिस करने की अनुमति मिलती है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी विवरण ध्यान से चेक करें और परीक्षा संबंधी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें:  SSC Constable GD Answer Key: एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2022 की आंसर-की जल्द होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक
career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now