Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: सोलन से 50 LPG सिलिंडर चुराने वाला पंजाब का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, सभी सिलेंडर बरामद..!

Solan News: सोलन से 50 LPG सिलिंडर चुराने वाला पंजाब का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, सभी सिलेंडर बरामद..!

Solan News: सोलन में भारत गैस के 18 भरे हुए और 32 खाली LPG सिलेंडरों की चोरी के मामले को सदर पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर सुलझा लिया। पुलिस ने पंजाब के डेराबस्सी निवासी 22 वर्षीय गुरजंट सिंह को लालडू (पंजाब) से धर दबोचा। आरोपी के पास से सभी 50 चोरी हुए सिलेंडर बरामद कर लिए गए हैं, साथ ही वारदात में इस्तेमाल हुई बिना नंबर प्लेट वाली पिकअप गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

शिकायतकर्ता देयोठी निवासी पवन कुमार भारत गैस के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर हैं। वे चंबाघाट के पास शिवालिक बायोमेटल कंपनी के बाईपास पर अपनी पिकअप गाड़ी (HP-14-7171) में सिलेंडर स्टोर करते हैं। 14 नवंबर की रात को उनका ड्राइवर अजय खाली सिलेंडर पिकअप में रखकर भरे हुए सिलेंडर टेम्पो में लोड करके सप्लाई पर चला गया था।

अगले दिन 15 नवंबर को जब पवन कुमार स्टोर पर पहुंचे तो पिकअप से 18 भरे हुए और 32 खाली सिलेंडर गायब थे। जिन्हें कोई नामालूम व्यक्ति चुराकर ले गया। इस पर मामला 16 नवंबर को FIR नंबर 0229/2025 के तहत BNS की धारा 305 (चोरी) के अंतर्गत दर्ज किया गया।

इसके बाद सोलन पुलिस ने घटनास्थल के पास, शहर सोलन और अन्य संभावित स्थानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। इसके अतिरिक्त, तकनीकी साक्ष्यों का भी सावधानीपूर्वक निरीक्षण किया गया। अन्वेषण के दौरान, वारदात में शामिल वह वाहन (पिकअप) जो घटना के समय बिना नंबर प्लेट के था, को CCTV फुटेज के आधार पर चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर ट्रैक किया गया।

इस वाहन की जांच करने पर, वारदात में शामिल आरोपी गुरजंट सिंह, पुत्र कर्मवीर सिंह, निवासी रविदास मंदिर रामदासिया मोहल्ला, लालडू, तहसील डेराबस्सी, जिला मोहाली, पंजाब (उम्र 22 वर्ष) को पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने लालडू, पंजाब से गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी किए गए सिलेंडर बरामद किए गए हैं।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने गिरफ्तारी कि  पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में शामिल पिकअप वाहन को जब्त करके पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आज, दिनांक 17-11-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में जांच जारी है।

Himachal NewsSolan Crime NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now