साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Gold Rate Today In India: क्रिसमस से पहले सोना-चांदी में जोरदार चढ़ाई, तीसरे दिन सोना 24 कैरेट ₹4,380 और चांदी ₹9,100 प्रति किलो महंगी

Gold Rate Today In India Gold Price Today Gold Rate Today - Gold Rate in India Today Gold Price Today: कहां मिल रहा सबसे सस्ता 22 कैरेट गोल्ड? खरीदने से पहले लिस्ट में चेक करें कीमत Gold Rate Today in India
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Gold Rate Today In India: क्रिसमस से एक दिन पहले आज सोना और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी देखी गई। लगातार तीसरे दिन इन धातुओं के दाम बढ़े हैं। सोने की बात करें तो, दो दिन की स्थिरता के बाद इसके दाम तीसरे दिन भी ऊपर गए हैं। दिल्ली में आज 24 कैरेट वाले सोने का भाव 10 रुपये प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट वाले सोने का भाव भी 10 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ गया है।

बता दें कि पिछले तीन दिनों में 24 कैरेट सोने के दाम में 4380 रुपये प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोने के दाम में 4010 रुपये प्रति दस ग्राम की वृद्धि हुई है। अगर चांदी की स्थिति पर नजर डालें तो दिल्ली में एक किलो चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन के रुके रहने के बाद, पिछले तीन दिनों में चांदी के दाम में 9100 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। एक दिन पहले कीमतें स्थिर रहने के बाद यह लगातार तीसरे दिन चढ़ रही है।

24 दिसंबर को दिल्ली में चांदी 2,23,100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है, जो आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्शाता है। अन्य प्रमुख शहरों में मुंबई और कोलकाता में भी चांदी का भाव इसी स्तर पर है। हालांकि, चेन्नई में चांदी 2,34,100 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर बिक रही है, जो इसे चारों बड़े शहरों में सबसे महंगा बनाता है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,38,710 ₹1,27,160 ₹1,04,070
मुंबई ₹1,38,560 ₹1,27,010 ₹1,03,920
कोलकाता ₹1,38,560 ₹1,27,010 ₹1,03,920
चेन्नई ₹1,39,320 ₹1,27,710 ₹1,06,510
बेंगलुरु ₹1,38,560 ₹1,27,010 ₹1,03,920
हैदराबाद ₹1,38,560 ₹1,27,010 ₹1,03,920
लखनऊ ₹1,38,710 ₹1,27,160 ₹1,04,070
पटना ₹1,38,610 ₹1,27,060 ₹1,03,970
जयपुर ₹1,38,710 ₹1,27,160 ₹1,04,070
अहमदाबाद ₹1,38,610 ₹1,27,060 ₹1,03,970

सोना कितना ऊपर जा सकता है?
अमेरिकी अर्थशास्त्री और प्रसिद्ध बाजार रणनीतिकार एड यार्डेनी का मानना है कि इस दशक के अंत तक सोने में जबरदस्त उछाल देखा जा सकता है। सीएनबीसी-टीवी18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, यार्डेनी रिसर्च के अध्यक्ष एड यार्डेनी ने कहा है कि वर्ष 2029 तक सोने का दाम प्रति औंस 10,000 डॉलर तक पहुंच सकता है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में, न्यूयॉर्क स्थित कॉमेक्स पर सोना लगभग 4,400 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

भारतीय बाजार के संदर्भ में, अगर इसी गति से तेजी बनी रही तो वर्ष 2029 तक 127% की बढ़त के साथ सोना 3.00 लाख रुपये प्रति दस ग्राम के पार पहुंच सकता है। एड यार्डेनी का कहना है कि निवेश पोर्टफोलियो में सोने की भूमिका आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उनके मुताबिक, इतिहास बताता है कि जब-जब सोने में बड़ी तेजी आई है, वह अक्सर लोगों की उम्मीदों से कहीं अधिक बढ़ी है।

Join WhatsApp

Join Now