Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Una News: गगरेट सरिया फैक्ट्री में क्रेन पलटने से दो मजदूरों की मौत, तीन गंभीर घायल

Published on: 29 December 2025
Una News: गगरेट सरिया फैक्ट्री में क्रेन पलटने से दो मजदूरों की मौत, तीन गंभीर घायल

Una News: ऊना जिला के गगरेट औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक सरिया फैक्ट्री में सोमवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत गगरेट सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना में तीनों गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। वहीँ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित यादव घटनास्थल के लिए रवाना हो गए, जबकि स्थानीय पुलिस ने हादसे के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे, फैक्ट्री में कबाड़ उठाने के लिए लगी एक क्रेन अचानक पलट गई। इस पलटी हुई क्रेन का सामान पास में काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया, जिससे पाँच लोग बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन तब तक दो की मौत हो चुकी थी।

मृतकों में एक बिहार का और दूसरा गगरेट का रहने वाला है। गंभीर रूप से घायलों में एक हरौली क्षेत्र का, एक पंजाब का और एक देहरा का निवासी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा क्यों और कैसे हुआ। गगरेट पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए फैक्ट्री में सघन जाँच कर रही है।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now