Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Delhi-Dharamshala Flight: हिमाचल घूमने का बेस्ट मौका, दिल्ली से धर्मशाला फ्लाइट हुई सुपर सस्ती!

Delhi-Dharamshala Flight: हिमाचल घूमने का बेस्ट मौका, दिल्ली से धर्मशाला फ्लाइट हुई सुपर सस्ती!

Delhi-Dharamshala Flight: हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। क्योंकि दिल्ली से धर्मशाला के बीच हवाई सफर अब पहले के मुकाबले सस्ता हो गया है। दिल्ली से गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट तक जाने वाली फ्लाइट्स की टिकट इन दिनों कम दामों पर मिल रही है, जिससे हवाई यात्रियों को सीधा फायदा हो रहा है।

पिछले कुछ समय पहले इंडिगो एयरलाइंस की हड़ताल के कारण हवाई किराये में अचानक भारी बढ़ोतरी देखी गई थी। उस दौरान टिकट के दाम चार गुना तक बढ़ गए थे। हालात ऐसे थे कि दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट तक स्पाइसजेट की एक फ्लाइट का किराया 32,628 रुपये से भी ऊपर पहुंच गया था। इसके बावजूद कई यात्री मजबूरी में महंगे टिकट खरीदकर सफर कर रहे थे।

लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं। वर्तमान में दिल्ली से धर्मशाला और धर्मशाला से दिल्ली का हवाई किराया घटकर करीब 4,000 से 4,257 रुपये तक आ गया है। इंडिगो और स्पाइसजेट दोनों एयरलाइंस इसी दायरे में टिकट उपलब्ध करा रही हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

कांगड़ा एयरपोर्ट के निदेशक अमित सकलानी ने बताया कि इस समय यात्रियों की संख्या कम है, इसी वजह से किरायों में कमी की गई है। उन्होंने कहा कि जब यात्रियों की संख्या बढ़ती है, तो उसी के अनुसार हवाई किराये में भी बढ़ोतरी हो जाती है। इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही कम होने के कारण टिकट सस्ते मिल रहे हैं।

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि जो लोग इन दिनों दिल्ली का हवाई सफर करना चाहते हैं, वे इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। वर्तमान समय में गगल एयरपोर्ट से कुल पांच विमान सेवाएं मिल रही हैं, जिनमें इंडिगो की तीन और स्पाइसजेट की दो फ्लाइट्स शामिल हैं। सस्ते किराये के चलते आने वाले दिनों में हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now