Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: मंडी में कुख्यात नशा तस्कर का भंडाफोड़, घर से डेढ़ किलो चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Kangra drug bust Hamirpur News BBN News Solan Crime News Bilaspur News, Solan News, Shimla News, Kangra news, Mandi Crime News: Shimla Murder Case, Sirmour News, Hamirpur News, Una News Himachal News, Kangra News Kullu News, Mandi News

Mandi News: मंडी जिला के रिवालसर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत कोठी गैहरी के बटाहण गांव में एक घर से 1 किलो 507 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने सुरेंद्र कुमार (38) पुत्र भीम देव निवासी गांव बटाहण, तहसील बल्ह, जिला मंडी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद चरस की कीमत करीब पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर से नशे का अवैध कारोबार कर रहा है और युवाओं को नशे की लत में धकेल रहा है। सूचना के आधार पर रिवालसर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई मुंशी राम की अगवाई में पुलिस टीम ने आरोपी के घर में रेड की। तलाशी के दौरान घर के कमरे में रखे एक ट्रंक से भारी मात्रा में चरस बरामद की गई, जिसे आरोपी ने छिपाकर रखा था।

इसे भी पढ़ें:  सुंदरनगर में बिलासपुर, हमीरपुर व चम्बा के 3 युवक 82.13 ग्राम चरस सहित काबू

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बीते 10 दिनों में रिवालसर पुलिस की यह चरस मामले में दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले 10 जनवरी को दरब्यास गांव में 422 ग्राम चरस के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया गया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम के गृह जिला में हादसे के बाद पीएचसी में नहीं मिला डॉक्टर, लोगों में रोष
Mandi Crime News:Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now