Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Politics: डिजास्टर एक्ट की आड़ में पंचायत चुनाव टाल रही सुक्खू सरकार

Himachal Politics: डिजास्टर एक्ट की आड़ में पंचायत चुनाव टाल रही सुक्खू सरकार

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर कांगड़ा पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने पंचायत चुनावों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार डिजास्टर एक्ट का बहाना बनाकर पंचायत चुनावों को टालने की कोशिश कर रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई भी दी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा के लिए यह गर्व का विषय है कि पार्टी को अब तक का सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना साबित करता है कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है। जयराम ठाकुर ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और इसे देशभर के कार्यकर्ताओं, खासकर हिमाचल प्रदेश के लिए खुशी का विषय बताया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा चुनाव सहित कई राज्यों में सफलता हासिल की, जिससे हिमाचल का मान बढ़ा है।

इसे भी पढ़ें:  Lawrence School, Sanawar: लारेंस स्कूल, सनावर के 177वें फाउंडर्स डे समारोह का आगाज..!

प्रदेश की सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश की समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के वरिष्ठ मंत्री और उपमुख्यमंत्री तक मुख्यमंत्री के कामकाज पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठा रहे हैं, जिससे सरकार की अंदरूनी स्थिति साफ नजर आती है। उनके अनुसार सरकार जैसे-तैसे अपना कार्यकाल पूरा करने की कोशिश कर रही है।

नशे और चिट्टा तस्करी के बढ़ते मामलों पर उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है, लेकिन नशे की रोकथाम के लिए ठोस नीति और प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गंभीर कदम उठाने के बजाय केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित है, जबकि भाजपा अपने स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चला रही है।

इसे भी पढ़ें:  एनडीआरएफ के तहत हिमाचल को केन्द्र से 200 करोड़ रुपये की अन्तरिम सहायता राशि जारी

पंचायत चुनावों को लेकर जयराम ठाकुर ने दोहराया कि सरकार डिजास्टर एक्ट की आड़ में चुनाव टाल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर डिजास्टर एक्ट लागू है तो सड़कों का निर्माण और जल निकासी व्यवस्था क्यों नहीं सुधर रही। उन्होंने मांग की कि पंचायत चुनाव समय पर कराए जाएं।

कांगड़ा दौरे के दौरान जयराम ठाकुर पालमपुर के रानी सिद्धपुर में रूसी शिप बेला-1 में फंसे रक्षित चौहान के परिजनों से भी मिले। उन्होंने परिवार का हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि रक्षित की सुरक्षित और शीघ्र वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं और परिजनों की चिंताओं से विदेश मंत्री एस. जयशंकर को भी अवगत कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Pradesh Rains: हिमाचल में फिर से बारिश का कहर, भूस्खलन से तीन की मौत, एक लापता, धर्मपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal politicsHimachal Politics NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News TodayKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now