साइड स्क्रोल मेनू

T20 World Cup से बाहर हुए Harshit Rana, घुटने की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें

T20 World Cup से बाहर हुए Harshit Rana, घुटने की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें

Harshit Rana ruled out of T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हर्षित पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनके खेलने की संभावना नहीं है।

हर्षित राणा को यह चोट साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच के दौरान लगी थी। मैच के दौरान वह रन-अप लेने के बाद गेंदबाजी नहीं कर पाए और घुटने को पकड़ते हुए मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद मेडिकल जांच में उनके दाहिने घुटने में सूजन, मूवमेंट में परेशानी और साइड जॉइंट में दर्द पाया गया।

इसे भी पढ़ें:  Ind vs Ban: पिछले 4 वनडे में 3 बार हारकर भारत, आज दोपहर फिर बांग्लादेश से भिड़ेगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्कैन में लेटरल मेनिस्कस टियर की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों की सलाह के बाद हर्षित को सर्जरी कराने को कहा गया है, जिसके चलते वह पूरे टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। पिछले कुछ समय से वह भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा रहे हैं, ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए नुकसान माना जा रहा है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिप्लेसमेंट को लेकर कहा कि टीम के पास कई विकल्प मौजूद हैं। मैनेजमेंट उन गेंदबाजों पर नजर रख रहा है जिन्होंने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन किया है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कौन खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर निचले क्रम में बल्लेबाजी में योगदान दे सकता है।

इसे भी पढ़ें:  सिराज ने दिलाई धोनी की याद, रॉकेट थ्रो से कर दिया करुणारत्ने का काम तमाम, देखें वीडियो

फिलहाल टीम प्रबंधन हर्षित राणा के विकल्प को लेकर मंथन कर रहा है। उनकी चोट ने टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम की रणनीति को प्रभावित किया है और अब चयनकर्ताओं के सामने सही रिप्लेसमेंट चुनने की चुनौती है।

प्रजासत्ता न्यूज़ एक प्रमुख हिंदी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश और दुनिया की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन, और आर्थिक खबरों को सटीक और निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सत्य, पारदर्शिता और त्वरित समाचार वितरण के जरिए पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाना है। हम अपने कंटेंट के माध्यम से समाज की जागरूकता बढ़ाने और एक सूचित नागरिक समाज बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी न्यूज़ टीम हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी एकत्रित करती है और उसे सरल, सटीक और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करती है।

Join WhatsApp

Join Now