Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Silver Price Drop Today: चांदी की चमक फीकी! देश-विदेश में 1% से ज्यादा गिरा भाव, जानिए 12 फरवरी का रेट

Today Silver Rate: 12 फरवरी 2026 को चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई है। MCX पर मार्च वायदा 1% गिरकर 2,60,251 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर भाव 1.4% घटकर 82.87 डॉलर प्रति औंस हो गया।
Published on: 12 February 2026
Silver Price Drop Today: चांदी की चमक फीकी! देश-विदेश में 1% से ज्यादा गिरा भाव, जानिए 12 फरवरी का रेट

Silver Price Drop Today: देश में गुरुवार 12 फरवरी 2026 को चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट का वायदा भाव पिछले बंद से 1 प्रतिशत तक गिरकर 2,60,251 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गया।

एक दिन पहले यानी बुधवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में 4,000 रुपये या लगभग 1.5 प्रतिशत की तेजी आई थी और हाजिर भाव 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था। जनवरी महीने में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा भी पार किया था, लेकिन अब बाजार में मंदी का रुख दिख रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का हाजिर भाव 1.4 प्रतिशत गिरकर 82.87 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिका में जनवरी का जॉब डेटा उम्मीद से कहीं बेहतर रहा। यहां जॉब ग्रोथ अचानक तेज हुई और बेरोजगारी दर घटकर 4.3 प्रतिशत पर आ गई। इससे अमेरिकी डॉलर में मजबूती आई है।

डॉलर मजबूत होने से सोने और चांदी जैसी सुरक्षित निवेश संपत्तियों की खरीदारी में कमी आई है। अच्छे जॉब डेटा ने फेडरल रिजर्व की निकट भविष्य में ब्याज दर कटौती की उम्मीदों को झटका दिया है। अब निवेशक महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि बुधवार को वैश्विक बाजार में चांदी 4 प्रतिशत तक चढ़ी थी, लेकिन गुरुवार को तेज गिरावट ने उस तेजी को पूरी तरह उलट दिया है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर की ताकत और फेड की नीति पर अनिश्चितता से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

देश के कुछ शहरों में 12 फरवरी का चांदी का भाव (Today Silver Rate in Your City)

शहरएक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली289900
मुंबई289900
अहमदाबाद289900
चेन्नई289900
कोलकाता289900
हैदराबाद289900
जयपुर289900
भोपाल289900
लखनऊ289900
चंडीगढ़289900

 

सोने में भी गिरावट
12 फरवरी की सुबह सोने के भाव में भी गिरावट है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अप्रैल में डिलीवरी वाला सोना पिछले बंद भाव से 0.66 प्रतिशत गिरकर 157701 रुपये प्रति 10 ग्राम के लो तक गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 600 रुपये या 0.4 प्रतिशत बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,058.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। एक दिन पहले यह 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा था। अप्रैल में डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.3 प्रतिशत गिरकर 5,080 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

Aaj Ki Khabreninvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todaysilver price forecastSilver Price TodayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now