Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना में युवकों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, चली तलवारें, दो युवक बुरी तरह लहूलुहान

ऊना में युवकों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, चली तलवारें, दो युवक बुरी तरह लहूलुहान

ऊना|
जिला मुख्यालय के चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर युवकों के दो गुटों में भरी बरसात के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ| दिन दहाड़े दिखाई गई दबंगई से शहर में दहशत का माहौल है| घटना के दौरान पंजाब से आए कुछ युवकों और स्थानीय युवाओं ने एक दूसरे पर तलवारों से कई वार कर डाले, जिसमें उनके सिर-हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव हुए हैं| घायल युवकों को उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ऊना ले जाया गया है|

बताया जा रहा है कि वारदात पुरानी रंजिश के चलते पेश आई है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवकों के दो गुटों में पुरानी रंजिश चल रही थी| इसी रंजिश को खत्म करने के लिए दोनों गुटों ने आपस में बातचीत करने का फैसला लिया गया था| बुधवार को जब दोनों गुट आपस में बातचीत कर रहे थे तो इसी दौरान एक गुट में शामिल पंजाब के कुछ युवकों ने दूसरे गुट के युवाओं पर तलवारों से हमला कर दिया| दो युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गए हैं| एक युवक की उंगली बुरी तरह कट गई है, जबकि दोनों युवकों के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर तलवारों के वार लगने से गहरी चोटें आई हैं| ऊना शहर में हुई यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है|

एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है| जिन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, उनकी पहचान करके जल्द उन्हें दबोच लिया जाएगा| घायल लोगों को अस्पताल में उपचाराधीन कराया गया है और उनके भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं| उन्होंने कहा कि वारदात को अंजाम देने वाले युवक स्थानीय है या पंजाब के यह जांच के बाद ही साफ़ हो पायेगा|

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now