Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Navratri Wishes in Hindi: चैत्र नवरात्रि के शुभ मौके पर इन शानदार शायरी और शुभकामना संदेशों के जरिए अपनों को भेजें बधाई

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19 से 27 मार्च तक मनाई जाएगी। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और व्रत रखा जाता है। इस शुभ मौके पर इन शायरी और शुभकामना संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और परिवार को बधाई दें।
Published on: 18 March 2026
Navratri Wishes in Hindi: इस बार नवरात्रि को बनाएं खास, अपनों को भेजें ये बधाई संदेश

Navratri Wishes in Hindi: सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का एक बहुत महत्वपूर्ण त्योहार है, जो देवी दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों को समर्पित होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी।

धार्मिक मान्यता के अनुसार भागवान ब्रह्मा जी ने जब सृष्टि की रचना की थी उस दिन चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि थी। इसी वजह से सनातन धर्म में इस तिथि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है।

चैत्र माह की पहली तिथि से ही नवरात्रि की शुरुआत होने जाती है। जिसके बाद अगले 9 दिन मां दुर्गा को समर्पित होते हैं। इस दौरान व्रत और मां की पूजा अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाती है।नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान, मंदिरों और घरों में पूजा पाठ किए जाते हैं। माहौल भक्तिमय होता है।

भक्त मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों – मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, स्कंद माता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं। रामनवमी पर भगवान राम की पूजा भी करते हैं और उनके जन्म का जश्न मनाते हैं।

इसलिए चैत्र नवरात्रि के इस शुभ मौके पर इन शायरी और शुभकामना संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को नवरात्र की बधाई दें-

Navratri Wishes in Hindi

माँ की आराधना का ये पर्व हैं
माँ के नौ रूपों की भक्ति का पर्व हैं
बिगड़े काम बनाने का पर्व हैं
भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व हैं
शुभ नवरात्रि

सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे माँ, हम सबकी जगदंबे माँ
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

मां दुर्गा आपको और आपके परिवार को
आशीर्वाद के 9 रूपों के साथ- प्रसिद्धि, नाम, धन,
समृद्धि, खुशी, शिक्षा,
स्वास्थ्य, शक्ति और प्रतिबद्धता।
हैप्पी नवरात्रि

मां भरती झोली खाली!
मां अम्बे वैष्णो वाली!
मां संकट हरने वाली!
मां विपदा मिटाने वाली!
मां के सभी भक्तों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

दुर्गा के नौ अवतार आपको नौ गुण- शक्ति
खुशी, मानवता, शांति, ज्ञान, भक्ति, नाम,
प्रसिद्धि और स्वास्थ्य प्रदान करें।

देवी मां के कदम आपके घर आएं,
आप खुशी से नहाएं
परेशानियां आपसे आंखें चुराए।
जय माता दी.

सजा लो दरबार, मेरी मैया आने वाली है
देवी के भजन-कीर्तन कर लो याद
जगराता और माता की चौकी होने वाली है

सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में
हम हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल !
हैप्पी चैत्र नवरात्रि !

जगत पालनहार है मां
मुक्ति का धाम है मां,
हमारी भक्ति का आधार है मां
सबकी रक्षा की अवतार है मां,
हैप्पी चैत्र नवरात्रि !

लाल रंग से सज़ा मां का दरवार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
अपने पावन कदमों से मां आए आपके द्वार,
मुबारक हो आपको चैत्र नवरात्रि का त्यौहार !

Aaj Ki KhabrenAstrology & Religionastrology tips IndiaDaily Horoscope Hindidaily news IndiaHindu festival 2025latest hindi newsnewsnews update todaypuja vidhi HindiRashifal Todayreligion news Indiasamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now