Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

19 वर्षीय बेटी ने पहले पिता की अर्थी को दिया कंधा, फिर चिता को मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का फर्ज

19 वर्षीय बेटी ने पहले पिता की अर्थी को दिया कंधा, फिर चिता को मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का फर्ज

चंबा|
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के बकलोह इलाके के चिलामा गांव में एक 19 वर्षीय बेटी ने अपने पिता की अर्थी को नंगे पांव कंधा देकर पहले श्मशानघाट पहुंचाया। फिर इसके बाद पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पिता की चिता को मुखाग्नि भी दी।

आपको बता दें कि संदली थापा के पिता सुनील थापा की बुधवार की रात को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अपने माता-पिता की इकलौती औलाद होने के कारण उसने बेटी के साथ साथ बेटा होने का भी फर्ज निभाया और पिता की चिता को मुखाग्नि देने का निर्णय लिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गुरुवार की सुबह जब गांव के लोगों तथा रिश्तेदारों ने उसके पिता की अर्थी को अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट ले जाना शुरू किया तो संदली कंधा देने के लिए पहुंच गई। उसने अपने पिता की चिता को कंधा देकर बेटी होने का फर्ज निभाया है। इसके बाद उसने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि भी दी। बेटी की हिम्मत, पिता के प्रति प्यार को देख पूरे इलाके में उसकी प्रशंसा हो रही है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now