Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

भाजपा सरकार बेरोजगार लोगों को रोजगार देने में विफल रही – मनमोहन कटोच

haksbdn

बलजीत। इंदौरा

यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व जम्मू कश्मीर के पूर्व प्रभारी मनमोहन कटोच ने शनिवार को फिर वन विभाग विश्राम गृह इंदौरा में प्रेस कांफ्रेंस कर सत्तासीन दल पर जहाँ कई कटाक्ष किए तो वहीं वे मुख्यमंत्री पर वाक हमला करने से भी नहीं चूके। यहाँ उन्होंने कड़े तेवर दिखाते हुए मुख्यमंत्री को शासन और प्रशासन पर नियंत्रण करने में विफल रहने की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास के मामले में केवल अपने विधानसभा क्षेत्र तक सिमट कर रह गए हैं।

यदि किसी को उनकी इस बात पर आपत्ति है तो वह प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अब तक हुए विकास कार्यों की आर.टी.आई. से जानकारी जुटा कर इस बात की पुष्टि कर सकता है। जबकि अन्य क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केवल घोषणाओं का झुनझुना ही लोगों को बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ दल की सरकार बने तीन साल बीत गए लेकिन सरकार केवल मंत्री बनाने और मंत्रालयों के फेरबदल में ही व्यस्त रही तो दूसरी ओर भाजपा संगठन और ध्वाला का मुद्दा किसी से छिपा नहीं है।

उन्होंने उद्योग मंत्री पर भी अवैध खनन पर काबू पाने और हिमाचल सरकार माइनिंग भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है, जबकि भाजपा यह आरोप लगाकर सत्ता में आई थी कि कांग्रेस सरकार का अवैध खनन पर नियंत्रण नहीं है और भाजपा सरकार बनते ही खनन का ढांचा बदलेगी , जबकि सरकार के इस मामले में विफल रहने के आरोप इस प्रेस वार्ता में लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि खुद भाजपा के विधायक भी अपनी सरकार से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सा विभाग में कथित भ्रष्टाचार तो वहीं भूमि के कई घोटालों के आरोप भाजपा पर लगे हैं और सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त नजर आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार लोगों को रोजगार देने में विफल रही है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now