Prajasatta Side Scroll Menu

हिमाचल में कोरोना संक्रमण के 24 घंटे में 433 नए मामले

कोरोना संक्रमण

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को एक दिन में सबसे अधिक 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।वहीँ प्रदेश में 433 कोरोना के नए मामले सामने आए आए हैं। जबकि 110 कोरोना संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। एक दिन में रिकॉर्ड 5639 सैंपल कोरोना जांच के लिए गए हैं।

बात दें कि शिमला में कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। कोटखाई निवासी कोरोना संक्रमित बुजुर्ग को निमोनिया की भी शिकायत थी। उसे डीडीयू से आइजीएमसी रेफर किया गया था। हृदयाघात से उसकी मौत हो गई।

शिमला के कारोबारी को आइजीएमसी में सांस की दिक्कत पर दाखिल किया गया। कोरोना के साथ निमोनिया होने पर उसकी मौत हो गई। आइजीएमसी में किन्नौर निवासी बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। चौपाल निवासी 45 वर्षीय मरीज की कोरोना और हाइपरटेंशन के चलते मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  Plastic Waste Unit: फतेहपुर के गांवों में अब नहीं दिखेगी गंदगी नौ लाख की लागत से प्लास्टिक वेस्ट यूनिट बन कर तैयार

कांगड़ा से 78 वर्षीय महिला, 75 वर्षीय महिला व 57 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। कुल्लु से दो 78 वर्षीय महिला व 63 वर्षीय पुरुष और मंडी से 38 वर्षीय पुरुष व किन्नौर से 95 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 23365 हो गई है जबकि 19554 कोरोना संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या 3431 हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  Rajiv Gandhi Day Boarding School: फतेहपुर में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का कार्य हुआ शुरू.!

प्रदेश में हुई 11 कोरोना संक्रमितों की मौत में प्रदेश में 433 कोरोना संक्रमितों मे सबसे अधिक शिमला से 105, मंडी से 76, कांगड़ा से 48, किन्नौर से 46, कुल्लू से 33, सिरमौर से 25, बिलासपुर से 21, हमीरपुर से 20, लाहुल स्पीति से 19, चंबा से 18, सोलन से 17 और ऊना से पांच नए मामले आए हैं। जबकि कोरोना को मात देने वाले 110 कोरोना संक्रमितों में शिमला से 21, बिलासपुर व किन्नौर से 16-16, कुल्लू से 14, कांगड़ा से 12, सोलन से नौ, ऊना से सात और चंबा से छह स्वस्थ हुए हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Dharamshala News Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now