Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सड़क से आधी बाहर लटकी HRTC बस, 24 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

एचआरटीसी बस केलांग से रिकांगपिओ जा रही थी और बरोहकड़ी के पास अनियंत्रित होकर हवा में लटक गई.

मंडी|
मंडी जिले के सुंदरनगर के बरोहकड़ी में बुधवार देररात हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लटक गई। गनीमत रही कि बस गहरी खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आधी बस का अगला हिस्सा सड़क से बाहर हवा में लटक गया। बस में सवार करीब 24 यात्री बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस केलांग से रिकांगपिओ जा रही थी और बरोहकड़ी के पास अनियंत्रित होकर हवा में लटक गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया हैैै। सभी यात्रिंयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में एसएसए के तहत तैनात शिक्षकों को भूली सरकार, मिल रही मात्र 8910 रुपए की पगार
Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now