Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

15 वर्षीय नाबालिग की सहोड़ा के जंगल मे हत्या

IMG 20201125 210528

बलजीत। इंदौरा
पुलिस थाना इन्दौरा के अंतर्गत आते गांव सोहड़ा के जंगलों में एक 15 वर्षीय युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए एसडीपीओ नूरपुर आईपीएस अशोक रत्न ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम करीब सात बजे थाना इन्दौरा में फोन पर सूचना मिली कि गांव सोहड़ा के जंगल में किसी का शव पड़ा है,जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी आईपीएस अभिषेक सेकर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंची व लाश को कब्जे में लिया।

वही आईपीएस अशोक रत्न खुद भी मौकाए वारदात पर पहुंचे। शव के पास एक खून से सना दराट भी पाया गया है।वहीं उन्होंने बताया कि तीसा से भेड़ बकरी चराने के लिए पिता व पुत्र अपनी भेड़ो सहित करीब आठ दिन पहले यहां आये थे।वहीं पिता कल किसी काम से बाजार गया था व 15 वर्षीय पुत्र भेड़ो को चराने के लिये जंगल मे चला गया।वही इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पिता ने बताया कि उसके बेटे ने नया मोबाइल खरीदा था जो कि उसके पास नही है , तथा मेरा बेटा नजदीक के गुज्जरों के डेरे में मोबाइल चार्ज करने जाता था ।जिस पर शक के आधार पर दो लोगो को तफ्तीश के लिए थाना लाया गया तो उनसे मोबाइल बरामद कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान याकूब वासी तहसील इन्दौरा व याकूब तह नूरपुर का रहने वाला है ।आरोपियों को धारा 302 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। वही इस मौके पर धर्मशाला से डॉ नरेश शर्मा व डॉ राम सिंह की अगुवाई में फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची व साक्ष्य जुटाए मृतक की पहचान इलियास मोहम्मद वासी तीसा जिला चम्बा के रूप में की गई है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now