Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बंगाणा में हमीरपुर के कार सवार तीन युवकों से 20.32 ग्राम चिट्टा बरामद

चिट्टा Shimla Crime News

ऊना|
ऊना जिले में बंगाणा पुलिस ने डूमखर में नाकेबंदी के दौरान कार सवार तीन युवकों को चिट्टे की खेप के साथ दबोचने में सफलता हासिल की है| पुलिस द्वारा 20.32 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचे गए तीनों युवक हमीरपुर जिला के बड़सर के रहने वाले है| तीनों युवकों की पहचान राकेश कुमार उर्फ़ रॉकी निवासी बड़सर, साहिल चौधरी उर्फ़ मनी निवासी पथल्यार तहसील बड़सर और पवन कुमार निवासी पुरलाहड़ तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है

जानकारी के अनुसार, बंगाणा थाना की टीम ने शनिवार को डूमखर में नाकेबंदी की हुई थी| इसी दौरान एक आल्टो कार ऊना से बंगाणा की ओर आ रही थी| कार को नाके पर खड़ी पुलिस टीम ने जांच के लिए रोका| इसी दौरान कार सवार दो युवकों ने भागने की कोशिश की और हाथ से कुछ सामान फेंक दिया| दोनों युवकों को पुलिस ने घर दबोचा और जब फेंके गए सामान को चैक किया गया तो चिट्टा पाया गया|

पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है| पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक यह चिट्टा कहाँ से लाये थे और आगे इसे किसी को सप्लाई किया जाना था? या फिर यह युवक खुद नशे के आदी है|

पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा आरोपितों से पूछताछ की जाएगी कि चिट्टा की खेप कहां से लाई गई थी और इसका मुख्य माफिया कौन है। उन्होंने कहा आरोपितों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now