Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

युवक ने आत्महत्या के लिए कंदरौर पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों की सुझबुझ से बची जान

युवक ने आत्महत्या के लिए कंदरौर पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों की सुझबुझ से बची जान

बिलासपुर|
बिलासपुर जिला के कंदरौर पुल पर बुधवार को एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सुझबुझ से युवक की जान बच गई|
प्राप्त जानकारी अनुसार कंदरौर पुल पर जैसे ही युवक ने पुल के ऊपर छलांग लगाने का प्रयास किया तो स्थानीय लोगों ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया। यह घटना बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे के करीब की है|

बताया जा रहा है कि युवक कंदरौर पुल पर काफी समय से टहल रहा था। ऐसे में स्थानीय लोगों की नजर उक्त युवक पर पड़ी। युवक ने देखते-देखते पुल से छलांग लगाने का प्रयास किया। पुल के ऊपर से गुजर रहे लोगों ने युवक को ऐसा करते देख लिया और युवक को छलांग लगाने से पहले ही पकड़ लिया। इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा बिलासपुर पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur: रोहतक के "सोमवीर" ने जीता घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव का दंगल..!

वहीँ स्थानीय लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर हर पहलू की जांच कर रही है कि आखिर क्या कारण था कि युवक आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बिलासपुर अमित कुमार ने बताया कि युवक की पहचान और पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक इस तरह का कदम उठाने पर क्यों मजबूर हुआ।

इसे भी पढ़ें:  पीएम की रैली कवर करने के लिए पत्रकारों से मांग लिए चरित्र प्रमाणपत्र, किरकिरी होने पर वापस लिए आदेश
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now