Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: नकली सोना बेचने वाले गिरोह को दबोचा, दो किलाे नकली सोना भी बरामद

ऊना: नकली सोना बेचने वाले गिरोह को दबोचा, दो किलाे नकली सोना भी बरामद

ऊना|
ऊना पुलिस ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के एक ऐसे गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जोकि नकली सोने को असली सोना बताकर लोगों को बेचने का काम करता था। इस गिरोह में एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपितों की पहचान देवी 40 पत्नी मुनी लाल निवासी सुलतानपुरी, सी-126 दिल्ली, पन्ना लाल 25 निवासी सुलतानपुरी सी-125 दिल्ली व मूलचंद 32गांव वुटराड़ा, थाना वावरी, जिला शामली उत्तरप्रदेश के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपित सगे रिश्तेदार हैं।

जानकारी के अनुसार ऊना शहर के एक दुकानदार को दिल्ली व उत्तरप्रदेश का गिरोह सोना बेचने की बात कहकर अपने जाल में फंसाना चाहता था। दुकानदार को आरोपितों के हुलिए को देखकर कुछ संदेह हुआ। उसका पांच लाख रुपए में सोना लेने का सौदा तय हुआ। इसके तुरंत बाद दुकानदार इन्हें बैठाकर पैसे लाने का बहाना बनाकर वहां से गया और सीधे पुलिस थाना में गया। वहां जाकर पुलिस को इस मामले की सूचना दी और पुलिस को साथ लेकर दुकान पर पहुंच गया। सदर पुलिस थाना के प्रभारी सर्वजीत सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने जब तीनों आरोपितों से पूछताछ की तो गिरोह के एक सदस्य ने बताया कि वह सोना बेचने का कारोबार करते हैं। इसलिए वह आपको सोना बेचना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  ऊना: पुल से कूद कर 21 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

पुलिस जब आरोपितों से पूछताछ कर रही थी तो यह वहां से फरार होने की कोशिश करने लगे। लेकिन स्थानीय लोगों व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के साथ इन्हें दबोचा। पुलिस इन तीनों आरोपितों को पकड़कर पुलिस थाना में ले गई। पुलिस ने आरोपितों के पास 2 किलो के करीब नकली सोना बरामद किया। जिसमें कुछ गहने भी थे।

मामले की पुष्टि जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने की है। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपितों को काे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  धार्मिक संस्थान के बाहर जमीन में दफन मिला 21 वर्षीय युवती का शव, माहौल तनावपूर्ण
Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now