Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बेटे के चिट्टे के साथ गिरफ़्तार होने की खबर सुन पिता की हार्टअटेक से दुःखद मौत

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

ऊना|
ऊना में बेटे के चिट्टे के साथ पकड़ा जाने की खबर सुनकर सदमे में पिता की मौत हो गई| पुलिस मामले की जांच कर रही है| मृतक की पहचान मत्स्य विभाग में डिप्टी डायरेक्टर योगेश गुप्ता के तौर पर हुई है| प्राप्त जानकारी अनुसार अधिकारी अपने बेटे के घर वापिस न लाैटने से परेशान हो गया और बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने के लिए सिटी पुलिस चौकी में पहुंचा। पुलिस कार्रवाई में जुटी थी|

सिटी पुलिस चौकी की तरफ से अधिकारी के बेटे के बारे में जानकारी जुटाने के लिए वायरलैस से पुलिस थाना व चौकियों में संपर्क किया जा रहा था। इतनें में सिटी चौकी को हरोली पुलिस थाना से जानकारी मिली की ऊना के एक युवक को 3.13 ग्राम चिटटा सहित दबाेचा है।

इसे भी पढ़ें:  ऊना सुसाइड केसः शादी से इंकार के बाद युवती ने खाया था जहर, प्रेमी और उसकी मां पर मामला दर्ज

उसी समय अधिकारी को भी किसी का फोन आया। फोन सुनते ही अधिकारी फर्श पर गिर गया। इसके बाद अधिकारी को तत्काल उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर मेडिकल अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक अधिकारी का शव अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि अधिकारी का बेटा घर से दोपहर को गया था। जब सांय तक घर वापिस नहीं लौटा और फोन भी नहीं उठा रहा था। तो मजबूरन उसकी तलाश करने के लिए सिटी पुलिस चौकी में अधिकारी एक व्यक्ति के साथ गया था। लेकिन वहां पर जाकर अपने बेटे के बारे में उन्हें जानकारी मिली तो वह परेशान हो गए और अचानक सिटी चौकी में ही फर्श पर गिर गए। इसके बाद उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  ऊना: निजी स्‍कूल बसों की जांच पर विवाद, RTO के चालक के साथ हाथापाई, मामला दर्ज

इसकी पुष्टि जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। जबकि चिट्टा आरोपित युवक को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Aaj Ki Khabren Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today Una samachar

Join WhatsApp

Join Now