Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना : 6.62 ग्राम चिट्टा व 19500 रुपये कैश सहित एक गिरफ्तार

arest, Mandi News

ऊना|
जिला पुलिस ने ऊना शहर के स्थानीय निवासी को 6.62 ग्राम चिट्टा व 19500 रुपये कैश सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर ऊना शहर के वार्ड नंबर सात में शिव मंदिर गली में नाका लगाया हुआ था।

उसी समय अजय कुमार निवासी वार्ड नंबर 7 ऊना नगर परिषद को तलाशी के लिए रोका गया तो उसके पास से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की। युवक की तलाशी पर आरोपित के पास से 19500 रुपये भी बरामद हुए हैं।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस चिट्टा माफिया के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और जल्द ही ऊना से चिट्टा माफिया को जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा। फिलहाल आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now