Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

युवक ने अपनी ही बुआ की नाबालिग बेटी नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

Hamirpur Latest News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बड़सर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही बुआ की नाबालिग बेटी का यौन शोषण किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
Hamirpur Rape Case Shimla: कोटखाई में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला

Hamirpur Rape Case: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक पर अपनी बुआ की नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाने का आरोप लगा है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता और उसकी मां ने महिला थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में स्पष्ट आरोप लगाया गया है कि आरोपित ने नाबालिग को ब्लैकमेल किया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि यह मामला रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला है, इसलिए शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया।

इसे भी पढ़ें:  हमीरपुर शहर में अवैध कब्‍जों पर की प्रशासन की कार्रवाई

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए जाल बिछाया और आरोपित को जिला ऊना के बंगाणा क्षेत्र के रहने वाले के रूप में चिन्हित किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपित को धनेड क्षेत्र से सफलतापूर्वक काबू कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपित का भी मेडिकल परीक्षण करवा रही है ताकि साक्ष्यों को पुख्ता किया जा सके।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामले पर जानकारी देते हुए एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बड़सर दुष्कर्म मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग इस संवेदनशील मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  हमीरपुर: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई HRTC की बस,परिचालक घायल

पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में प्रारंभिक पुष्टि होने के बाद आरोपित को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, सभी साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है ताकि मामले को कानूनी रूप से मजबूत बनाया जा सके। आरोपित से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now