Prajasatta Side Scroll Menu

Sirmour News: देवभूमि शर्मसार! कलयुगी मां अस्पताल के शौचालय में नवजात को छोड़ कर हुई फरार, जाँच से होगा मौत की वजह का खुलासा ..!

Rajgarh Hospital Incident: राजगढ़ सिविल अस्पताल परिसर में बुधवार सुबह एक नवजात का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
Sirmour News: राजगढ़ सिविल अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मची सनसनी

Sirmour News: देवभूमि हिमाचल प्रदेश एक बार फिर से शर्मसार हुई है। जहां एक कलयुगी माता ने अपने बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल के शौचालय में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गई। हालांकि नवजात शिशु मृत पैदा हुआ या जन्म के बाद मौत हुई यह जांच होने के बाद ही सामने आयेगा।

जानकारी के मुताबिक सिरमौर जिले में स्थित राजगढ़ सिविल अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 8 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब अस्पताल का एक सफाई कर्मचारी नियमित रूप से शौचालय की सफाई करने पहुंचा। सफाई के दौरान कर्मचारी की नजर टॉयलेट सीट में फंसी एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। जब उसने पास जाकर देखा, तो वहां एक नवजात शिशु का शव देखकर उसके होश उड़ गए।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour: स्कूल के बाहर बाइक स्टंट कर रहे युवकों ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट, नाबालिग समेत 4 युवक गिरफ्तार..!

इस भयावह दृश्य को देखने के बाद सफाई कर्मचारी ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ नर्स को इस घटना की सूचना दी। देखते ही देखते यह खबर पूरे अस्पताल परिसर में फैल गई, जिससे वहां मौजूद मरीज और उनके परिजन स्तब्ध रह गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजगढ़ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू की।

इसे भी पढ़ें:  पाँवटा साहिब में भाजपा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

बीएमओ राजगढ़ डॉ. उपासना शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल के टॉयलेट में नवजात का शव मिला है। उन्होंने बताया कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया है ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि इस कृत्य के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान की जा सके। इसके साथ ही, पुलिस ने अस्पताल के ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  फिरौती के मामले में उत्तराखंड पुलिस की पांवटा साहिब में दबिश, हरियाणा का एक आरोपी गिरफ्तार

प्रारंभिक अनुमानों के आधार पर यह माना जा रहा है कि नवजात को जन्म देने के तुरंत बाद टॉयलेट में छोड़ा गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने पुष्टि की है कि पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Sirmour Himachal update Sirmour latest news Sirmour News sirmour news today Sirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now