Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: कालाअंब में दर्दनाक हादस, ट्राले की चपेट में आने से 27 साल की युवती की मौत

Sirmour Crime News: कालाअंब NH-07 पर दर्दनाक हादसे में ट्राले की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवती की मौके पर मौत हो गई। स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। पिता सुरक्षित हैं, पुलिस जांच में जुटी है।
Published on: 24 April 2026
Sirmour News: कालाअंब में दर्दनाक हादस, ट्राले की चपेट में आने से 27 साल की युवती की मौत

Sirmour News: कालाअंब-नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां कालाअंब के समीप मैन थापल में एक ट्राले की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की दर्दनाक मौत हो गई। युवती की पहचान नैंसी तोमर (27) पुत्री गंभीर तोमर निवासी मैन थापल की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार नैंसी अपने पिता के साथ स्कूटी पर सवार होकर फैक्ट्री में काम पर जा रही थी। सुबह करीब 9:30 बजे जब वे नेशनल हाईवे-07 पर मैन थापल स्थित बरगद के पेड़ के पास पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार ट्राला को पास देते समय स्कूटी का अचानक संतुलन बिगड़ गया और नैंसी ट्राले के टायरों के नीचे आ गई। हादसा इतना भीषण था कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद सड़क पर भयावह स्थिति बन गई और मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस थाना कालाअंब की टीम मौके पर पहुंची और ट्राला को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है।

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति भारी रोष देखा गया। लोगों का कहना है कि मोगीनंद से कालाअंब तक नेशनल हाईवे पर दोनों ओर बड़े वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।

साथ ही भारी वाहनों के संचालन का कोई तय समय नहीं है और दिनभर तेज रफ्तार में दौड़ते ये वाहन आम ट्रैफिक के बीच खतरा बने हुए हैं। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।

Sirmour Crime NewsSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now