Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Success Story: कृष्णगढ़ के पराक्रम सिंह राठौर ने CBSE 10वीं में 99.40% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Solan News: कृष्णगढ़ के छात्र पराक्रम सिंह राठौर ने CBSE 10वीं परीक्षा में 99.40% अंक हासिल कर क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन किया, उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
Published on: 29 April 2026
Success Story: कृष्णगढ़ के पराक्रम सिंह राठौर ने CBSE 10वीं में 99.40% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Success Story Parakram Singh Rathore: कृष्णगढ़ रियासत के वंशज राणा अरुण सेन के पौत्र पराक्रम सिंह राठौर ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में 99.40 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि से कुठाड़ और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पराक्रम सिंह राठौर वर्तमान में दिल्ली पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत हैं और अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनके दादा राणा अरुण सेन ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विजय दत्ता ने स्वयं उन्हें इस उपलब्धि की जानकारी दी और पराक्रम की मेहनत व समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है और पराक्रम की इस सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

पराक्रम की इस उपलब्धि से ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ में भी जश्न का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया है। पूर्व प्रधान कैलाश शर्मा, उप प्रधान पुष्पेंद्र कुमार, संजीव शर्मा, मदन शर्मा, देवानंद, मनोज कश्यप, संदीप तंवर और शंकर जय कृष्ण सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने पराक्रम को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

शिक्षकों और अभिभावकों का मानना है कि पराक्रम की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उनकी इस उपलब्धि से यह स्पष्ट होता है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। पराक्रम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया है।

ग्रामीणों ने कहा कि पराक्रम जैसे मेधावी छात्र क्षेत्र की पहचान होते हैं और उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। इस सफलता के बाद पूरे इलाके में गर्व और उत्साह का माहौल है, और सभी को उम्मीद है कि पराक्रम भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

CBSE Topper Success StoryEducationMotivationSuccess Story

Join WhatsApp

Join Now