Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: शिमला में ASI का वीडियो वायरल, टैक्सी चालक को लात मारने पर सस्पेंशन

Shimla ASI Viral Video: शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र में एक टैक्सी चालक के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने आरोपी ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
By PNT
Published on: 1 May 2026
Shimla News: शिमला में ASI का वीडियो वायरल, टैक्सी चालक को लात मारने पर सस्पेंशन

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से पुलिस की कथित दबंगई और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस विभाग से जुड़े एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक टैक्सी चालक के साथ अभद्र व्यवहार करते और उसे लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना के दौरान पीड़ित टैक्सी चालक ने पूरी हरकत को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

वायरल वीडियो में पीड़ित टैक्सी चालक ने अपनी आपबीती साझा की है। चालक के अनुसार, यह पूरी घटना शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। चालक ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी सड़क किनारे पार्क की थी। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंची और उसे अपनी गाड़ी हटाने के लिए कहा। चालक का कहना है कि वह अपनी गाड़ी को हटाने की प्रक्रिया में ही था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।

पीड़ित टैक्सी ड्राइवर ने अपनी घटना का विवरण देते हुए बताया कि वह शुक्रवार सुबह टूटू के तवी मोड़ के पास सड़क के किनारे अपनी गाड़ी खड़ी की हुई थी। उसी समय पुलिस की टीम वहां पहुंची और उसने जबरन गाड़ी को वहां से हटाने के लिए कहा। चालक का कहना है कि जब वह गाड़ी को हटाने के लिए तैयार हुआ और गाड़ी आगे बढ़ा रहा था, उसी दौरान पुलिसकर्मी ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस काफी बढ़ गई। चालक का आरोप है कि बहस के दौरान ही पुलिसकर्मी ने उसे लात मारी। इस पूरी घटना का वीडियो उस समय बन गया, जब ड्राइवर का मोबाइल फोन का कैमरा पहले से ही ऑन था। इस तरह से पुलिसकर्मी द्वारा की गई यह पूरी हरकत मोबाइल कैमरे में कैद हो गई और इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ, शिमला पुलिस प्रशासन ने इस मामले पर तत्काल संज्ञान लिया। शिमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो सामने आने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई है और आरोपी एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है।

एसपी गौरव सिंह ने आगे बताया कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वायरल हुए वीडियो की विभागीय जांच भी की जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के पीछे की परिस्थितियां क्या थीं। विभाग ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Shimla NewsShimla News TodayShimla News UpdateShimla Police

Join WhatsApp

Join Now