Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: जंगल में महिला पर जानलेवा हमला! पहले समझा तेंदुए का शिकार, होश आते ही खुला सनसनीखेज राज

Mandi Crime News: मंडी जिला के थाची क्षेत्र के गागण जंगल में घायल मिली महिला के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शुरुआत में इसे तेंदुए का हमला माना गया, लेकिन होश में आने के बाद महिला ने बताया कि एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर खाई में
Mandi News: जंगल में महिला पर जानलेवा हमला! पहले समझा तेंदुए का शिकार, होश आते ही खुला सनसनीखेज राज

Mandi News Today: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के थाची क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गागण जंगल में एक महिला गंभीर हालत में घायल मिली। शुरुआत में ग्रामीणों को लगा कि महिला पर तेंदुए ने हमला किया है, लेकिन देर रात मामले ने ऐसा मोड़ लिया जिसने सभी को हैरान कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकमु देवी अपने मायके गांव गांणण में गेहूं काटने गई हुई थी। शाम करीब सात बजे वह गागण जंगल के रास्ते घर लौट रही थी। इसी दौरान जंगल की तरफ से बचाओ-बचाओ की आवाजें सुनाई दीं। आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े।

इसे भी पढ़ें:  मंडी: खाई में कार गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत

ग्रामीणों ने बताया कि सबसे पहले जंगल में महिला का दुपट्टा मिला। इसके बाद जूते और रास्ते में खून के निशान दिखाई दिए। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी आम होने के कारण लोगों ने अंदेशा जताया कि महिला पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया है।

करीब दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला जंगल के एक बेहद दुर्गम हिस्से में मिली, जहां पहुंचना आसान नहीं था। ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर महिला को नंगवाई अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मंडी: कार सवार तीन युवकों से बरामद की 39.5 ग्राम चिट्टे की खेप

घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब इलाज के दौरान महिला को होश आया। महिला ने बताया कि उस पर किसी तेंदुए या जंगली जानवर ने नहीं, बल्कि एक व्यक्ति ने हमला किया था। महिला के अनुसार आरोपी ने उसे जान से मारने की कोशिश की और खाई में फेंक दिया, लेकिन वह किसी तरह बच गई।

मामले को लेकर पुलिस भी अब पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस प्रभारी औट गगन कुमार ने बताया कि शाम को मिली एमएलसी में परिजनों ने महिला के बाघ से घायल होने की बात कही थी। लेकिन अब महिला के बयान सामने आने के बाद पुलिस दोबारा बयान दर्ज करेगी और हर पहलू से मामले की जांच की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।

इसे भी पढ़ें:  Mandi: सुंदरनगर के रोपा और भेछना को सिवरेज से जोड़ने के लिए 3.85 करोड़ की सौगात .!
himachal mandi newsMandi Crime News:Mandi News TodayMandi News UpdateToday Mandi News

Join WhatsApp

Join Now