Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: सीएम सुक्खू से मिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, लंबित एरियर, DA और वन रक्षकों की भर्ती सहित लंबित मांगों पर हुई सकारात्मक चर्चा

HP Government Employees DA News: शिमला के ओकओवर में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर लंबित डीए और एरियर जारी करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई हैं।
Published on: 5 June 2026
Shimla News: सीएम सुक्खू से मिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, लंबित एरियर, DA और वन रक्षकों की भर्ती सहित लंबित मांगों पर हुई सकारात्मक चर्चा

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से ओकओवर, शिमला में मिला तथा कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को उनके समक्ष रखा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते (DA) तथा वेतन आयोग के बकाया एरियर को जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से अपने देय वित्तीय लाभों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसलिए सरकार को इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है तथा कर्मचारियों के देय भत्तों और अन्य लंबित मामलों के समाधान हेतु सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्लास IV कर्मचारियों का पूरा एरियर तथा 70 वर्ष से अधिक के रिटायर्ड कर्मचारियों के एरियर का भुगतान किया जा चुका है। शीघ्र ही शेष कर्मचारियों के एरियर का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के साथ वन विभाग कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की। वन विभाग के प्रतिनिधियों ने वन रक्षकों के लगभग 500 पदों को समाप्त (Abolish) करने संबंधी अधिसूचना को निरस्त करने की मांग की। मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि वन रक्षक के कैडर को कम नहीं किया जाएगा और जल्द 200 वन रक्षकों की भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना तथा आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा लिए जाने वाले सभी निर्णय कर्मचारियों एवं प्रदेश के व्यापक हितों को ध्यान में रखकर ही लिए जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कर्मचारियों की जायज मांगों को सकारात्मक तरीके से सरकार के समक्ष उठाता रहेगा तथा उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों की मांगों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने जल्द एरियर संबंधी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद किया कि वह हमेशा कर्मचारी हित में कार्य करते रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह इसी तरह कर्मचारी और प्रदेश हित में कार्य करते रहेंगे।

भरत शर्मा (महासचिव, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ), चांद राणा (अध्यक्ष, वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश), दिनेश शर्मा जी (महासचिव), छोटू यादव (अध्यक्ष, वन वृत्त मंडी), सुरेश कुमार (महासचिव, वन वृत्त मंडी), ललित भारती (अध्यक्ष, वन वृत्त रामपुर), ताज दीन (अध्यक्ष, वन वृत्त सोलन), नीरज (अध्यक्ष, वन मंडल राजगढ़), अंकित मेहता (अध्यक्ष, वन मंडल करसोग), करण सेन (खेल सचिव, वन वृत्त मंडी), मनजीत (सचिव, वन वृत्त मंडी) इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Forest Guard Recruitment HPGovernment Employees DAHimachal Employee ArrearsHimachal Pradesh NewsSukhvinder Singh Sukhu

Join WhatsApp

Join Now