Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

टांडा मेडिकल कॉलेज के पर्ची काउंटर पर बवाल, महिला ने जड़ा थप्पड़ तो कर्मचारी ने भी कर दिया पलटवार, देखें वायरल वीडियो

Tanda Medical College Slap Video: हिमाचल के टांडा मेडिकल कॉलेज में पर्ची काउंटर पर महिला और कर्मचारी के बीच जमकर मारपीट हुई। थप्पड़बाजी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रिंसिपल ने जांच के आदेश जारी किए हैं।
Tanda Medical College Kangra Viral Video: टांडा मेडिकल कॉलेज के पर्ची काउंटर पर बवाल, महिला ने जड़ा थप्पड़ तो कर्मचारी ने भी कर दिया पलटवार, देखें वायरल वीडियो

Tanda Medical College Kangra Viral Video: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (टांडा) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल के पर्ची काउंटर पर इलाज के लिए आए एक मरीज और वहां तैनात स्टाफ सदस्य के बीच हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला और पर्ची काउंटर पर मौजूद कर्मचारी के बीच सीधी धक्का-मुक्की और मारपीट होती साफ दिखाई दे रही है। घटना का वीडियो सामने आने के तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि यह वीडियो उन तक भी पहुंचा है। उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की औपचारिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रिंसिपल का कहना है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जो भी पक्ष दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रहा है और विवाद के मुख्य कारणों का पता लगाया जा रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो के दृश्यों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बात बढ़ने पर महिला अचानक पूरे जोर से काउंटर पर मौजूद शख्स को थप्पड़ जड़ देती है। इसके जवाब में युवक भी पलटवार करते हुए महिला को दो थप्पड़ रसीद कर देता है। इस थप्पड़बाजी के दौरान मौके पर काफी देर तक भारी गहमागहमी और तनाव का माहौल बना रहा।

वहीं वीडियो की पृष्ठभूमि में एक अन्य महिला यह कहती हुई भी सुनाई दे रही है कि यह औरत पागल है और इसने खुद काउंटर के अंदर घुसकर कर्मचारी को थप्पड़ मारे हैं। बताया जा रहा है कि पर्ची काउंटर के भीतर करीब 1 मिनट तक यह हाई-वोल्टेज ड्रामा और हाथापाई चलती रही।

हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि इस विवाद और मारपीट के पीछे की मुख्य वजह क्या थी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए महिला को काउंटर के अंदर से खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद हंगामे को शांत कराते हुए महिला को तुरंत अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था यानी सिक्योरिटी के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रशासन दोनों ही स्तरों पर मामले की पड़ताल जारी है।

Dr Rajendra Prasad HospitalHimachal Hospital FightKangra NewsTanda Medical CollegeViral Video Himachal

Join WhatsApp

Join Now