Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Arki Murder Case: बेटे के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची मां की मौत, आरोपी ने घोंटा गला-एक धक्के ने ले ली जान..

Solan Crime News Today: सोलन जिले के अर्की में दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान बेटे का बचाव करने पहुंची मां की जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Baddi Murder Case Arki Murder Case: बेटे के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची मां की मौत, आरोपी ने घोंटा गला-एक धक्के ने ली जान

Arki Murder Case: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दुखद वारदात सामने आई है। अर्की उपमंडल की शहरोल पंचायत स्थित कुईरू गांव में दो व्यक्तियों के बीच हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस खूनी झड़प के दौरान अपने बेटे को बचाने की कोशिश कर रही एक मां की जान चली गई।

आरोपी द्वारा गला दबाकर धक्का दिए जाने से महिला जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतका की पहचान मीना देवी के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़ें:  KIPS: बघाट प्रीमियर लीग में कसौली इंटरनेशनल स्कूल के तीन छात्रों ने मचाया धमाल, जीता 2 लाख का ईनाम.!

जानकारी के मुताबिक मृतका के बेटे शुभम ने पुलिस को दी गई अपनी आधिकारिक शिकायत में पूरी घटना का विवरण दिया। शुभम के मुताबिक, सोमवार रात गांव के ही एक व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद शुरू हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। अपने बेटे को संकट में देखकर मीना देवी तुरंत बीच-बचाव करने पहुंचीं और दोनों को अलग करने का प्रयास करने लगीं।

इसी बीच, आपा खो चुके आरोपी ने गुस्से में आकर मीना देवी का गला पकड़ लिया और उन्हें पूरी ताकत से पीछे धक्का दे दिया। जोरदार धक्के के कारण महिला अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी, जिससे उन्हें बेहद गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में मीना देवी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल अर्की ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  Kasauli Murder Case: कसौली की बोहली पंचायत में पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, झाड़ियों में फेंकी लाश

अस्पताल प्रशासन से घटना की सूचना मिलते ही अर्की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वारदात स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए आईजीएमसी (IGMC) शिमला पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

बेटे शुभम के बयान दर्ज करने के बाद अर्की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अर्की न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  नालागढ़: टाटा-पतंजलि-हार्पिक-डाबर के नकली प्रोडक्ट बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
Arki Murder CaseHimachal Crime NewsHimachal Police ActionIGMC Shimla NewsSolan Crime News

Join WhatsApp

Join Now