Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर : घास चरने गई गाय के मुंह में फटा विस्फोटक पदार्थ, गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर : घास चरने गई गाय के मुंह में फटा विस्फोटक पदार्थ, गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर|
बिलासपुर जिला के शाहतलाई क्षेत्र घास चरने गई गाय के मुंह में विस्फोटक पदार्थ फट जाने का मामला सामने आया है। इससे दुर्घटना में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना रविवार की बताई जा रही है| प्राप्त जानकारी मुताबिक तलाई क्षेत्र के गो विज्ञान केंद्र गौशाला बाबा बालक नाथ झबोला के एक गोसेवक ने बताया कि गत रविवार को गौशाला की गायों को गौशाला के साथ लगते खड्ड नुमा एरिया में चरने के लिए उन्हें छोड़ा गया था।

अचानक उस तरफ से विस्फोट की आवाज आई। जब मौके पर जाकर लोगों ने देखा तो पाया कि गाय का जबड़ा फटा हुआ था और वह पूरी तरह से लहूलुहान थी। इसकी जानकारी तुरंत गौशाला के प्रधान यशपाल को दी गई और डॉक्टर को बुलाकर उसका इलाज किया गया। हालांकि, अब घायल गाय का उपचार शुरू कर दिया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि गाय को पूरी तरह से स्वस्थ होने में कई दिन लग जाएंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। वहीं, दूसरी ओर कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी ने जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए जमीन पर विस्फोट पदार्थ रख दिया होगा। ऐसे में घास चरने के दौरान गाय ने उसे खा लिया और विस्फोट के बाद वह घायल हो गई।

.

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now