Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: संगड़ाह में आर्या की तलाश का पांचवां दिन भी रहा बेनतीजा, NDRF और स्निफर डॉग की मदद जारी

Sangrah Missing Child Update: जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में पांच दिन पहले लापता हुई चार वर्षीय आर्या का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।
Sirmour News: संगड़ाह में आर्या की तलाश का पांचवां दिन भी रहा बेनतीजा, NDRF और स्निफर डॉग की मदद जारी

Sirmour News: जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल की लानाचेता पंचायत के घेवना गांव से लापता चार वर्षीय आर्या की तलाश पांचवें दिन भी जारी रही। फिलहाल बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। NDRF टीम के दो दिन के तलाशी अभियान के बाद गुरूवार को पुलिस के स्निफर डॉग की मदद से बच्ची को तलाशा गया। घटनास्थल पर एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ भी मौजूद रहे।

बच्ची की तलाश में गत रविवार से 200 से अधिक ग्रामीण जुटे हुए हैं। NDRF टीम ने मंगलवार और बुधवार को इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। SHO संगड़ाह की मौजूदगी में स्थानीय रेस्क्यू टीम ने JCB मशीन की मदद से बच्ची के घर के साथ लगती खड्ड के पानी का बहाव दूसरी ओर मोड़कर भी तलाश की, लेकिन आर्या का पता नहीं चल सका। क्षेत्र में आर्या की सलामती के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Landslide: सिरमौर में बारिश के बीच माइनिंग खदान में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबे 3 लोग

पंचायत प्रधान सुनील ठाकुर ने बताया कि गुरूवार को पुलिस के खोजी कुत्ते के साथ भी ग्रामीणों ने इलाके में बच्ची की तलाश की। ग्रामीणों के अनुसार आर्या उस समय लापता हुई, जब उसके माता-पिता खेत में काम करने गए थे। उस दौरान वह अपने एक भाई और एक बहन के साथ मोबाइल देख रही थी। इसके बाद से परिजन और ग्रामीण लगातार बच्ची की तलाश में जुटे हैं।

बता दें कि सिरमौर में स्थानीय युवाओं ने ऐसी मुश्किल परिस्थितियों में पहले भी अपने स्तर पर तलाशी अभियान चलाए हैं और उम्मीद की जा रही है कि बच्ची का भी जल्द सुराग लगेगा। संगड़ाह उपमंडल के चूड़धार जंगल में 14 दिन से लापता पंचकूला निवासी 28 वर्षीय अक्षय साहनी का शव 10 मार्च 2025 को तीन स्थानीय युवाओं ने तलाश कर निकाला था। उस समय SDRF टीम और प्रशासन की ओर से लाए गए पर्वतारोहियों द्वारा भी तलाश की गई थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: वन निगम का DM 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ghevna VillageHimachal PradeshNDRF SearchSangrah Missing GirlSirmour News

Join WhatsApp

Join Now