Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: साईं एक्वा मशीन एंड बिल्डर्स ने 52 किसानों को किया सम्मानित, कृषि के आधुनिकीकरण को लेकर हुई चर्चा

सोलन में साईं एक्वा मशीन एंड बिल्डर्स द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में 52 किसानों को सम्मानित किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने आधुनिकीकरण और आधुनिक उपकरणों के उपयोग पर जोर दिया।
Solan News: साईं एक्वा मशीन एंड बिल्डर्स ने 52 किसानों को किया सम्मानित, कृषि के आधुनिकीकरण को लेकर हुई चर्चा

Solan News: किसानों को प्रोत्साहित करने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों एवं मशीनरी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साईं एक्वा मशीन एंड बिल्डर्स, बाईपास सोलन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिलों के कुल 52 किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में टेक्सास कंपनी ने सहयोग किया।

कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट सोलन डॉ. अजब नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं, प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा डॉ. हीरालाल आजाद, स्वाधीन चंद गौर, बलदेव ठाकुर और डॉ. अरुण शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान स्थानीय क्षेत्र के कई किसान भी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान प्रत्येक किसान को 5,000 रुपये की सम्मान राशि के साथ प्रशस्ति स्वरूप टोकन ऑफ एप्रिसिएशन देकर सम्मानित किया गया। इस तरह कुल 52 किसानों को उनके योगदान और कृषि क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने कृषि क्षेत्र में तेजी से बढ़ते आधुनिकीकरण, आधुनिक कृषि उपकरणों की उपयोगिता और समय की मांग के अनुसार खेती के तरीकों में बदलाव लाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक तकनीक और बेहतर मशीनरी से जोड़ना बेहद जरूरी है, ताकि खेती को अधिक सुविधाजनक, किफायती और लाभकारी बनाया जा सके।

साईं एक्वा मशीन एंड बिल्डर्स, बाईपास सोलन पिछले लगातार तीन वर्षों से इसी तरह किसानों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य कर रहा है। संस्थान की ओर से किसानों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण कृषि मशीनें उपलब्ध करवाने का प्रयास भी किया जा रहा है। इससे सोलन, सिरमौर और शिमला सहित आसपास के क्षेत्रों में कृषि के आधुनिकीकरण को बढ़ावा मिल रहा है।

संस्थान की इस पहल का उद्देश्य किसानों को खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक कृषि उपकरणों और नई तकनीकों के प्रति जागरूक करना है।

सम्मानित किए गए किसानों में मदन शास्त्री, गणेश दत्त शर्मा, अमर लाल, राजेश्वर सिंह, भूपेंद्र कुमार शर्मा, सुनील मेहता, राम रतन, गोपाल मेहता, मुनीश मेहता, जोगिंदर चंद, अंशुल कुमार, ज्ञान ठाकुर, मदन लाल, पनमा दमदुल, गुलाब सिंह ठाकुर, भूपेंद्र कुमार, सतीश ठाकुर, कुलदीप सिंह, शीश पाल, अरुण ठाकुर, विकास ठाकुर, चरण दत्त, अमर सिंह, जगदीश कुमार वर्मा, प्रेम सिंह, संदीप, भीम सिंह ठाकुर, योगिंदर सिंह, राहुल ठाकुर, योग राज, लाइक राम, कृष्ण दत्त शर्मा, लाल चंद, बिजेंद्र मोहन, धर्मेंद्र शर्मा, राकेश ठाकुर, पवन कुमार शर्मा, रणवीर सिंह, नितिन, इंदर दत्त, अमनदीप सैनी, राजेश कुमार, इंदर प्रकाश, किसान सिंह, हरीश कुमार, सतीश कुमार, ललित शर्मा, हर जसपाल सिंह, टाक सिंह, राजेश कुमार, पवित कुमार और राहुल शर्मा को सम्मानित किया गया।

साईं एक्वा मशीन एंड बिल्डर्स की यह पहल किसानों को सम्मान देने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर मशीनरी को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

Himachal AgricultureHimachal FarmersKrishi SammanModern AgricultureSolan News

Join WhatsApp

Join Now