Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

Daily Rashifal Hindi: आज का शुभ मुहूर्त सुबह 05:52 से 10:43 तक और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:55 से 12:46 तक रहेगा। हालांकि, सुबह 10:43 से दोपहर 12:20 तक राहुकाल होने के कारण शुभ कार्यों से बचें और पश्चिम दिशा में दिशाशूल का ध्यान रखें।
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल : आज किन राशियों को मिलेगा फायदा, किसे खर्चों पर रखना होगा कंट्रोल? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 April , 2026, शुक्रवार के दिन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज रेवती नक्षत्र के साथ वैधृति योग का प्रभाव रहेगा और नाग करण की प्रधानता होगी। यदि आप शुभ कार्यों की योजना बना रहे हैं, तो आज का शुभ मुहूर्त सुबह 05:52 से 10:43 बजे तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 से दोपहर 12:46 बजे तक रहेगा।

सावधानी के तौर पर ध्यान रखें कि सुबह 10:43 से दोपहर 12:20 बजे तक राहुकाल रहेगा, जिसमें मांगलिक कार्यों से बचना चाहिए। साथ ही आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करना वर्जित माना गया है।

मेष राशि
खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप भावनात्मक तरीके से निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वेबसाइट से धन लाभ होने की संभावना होगी। आज आपके कार्य की जमकर तारीफ होगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: जामनी
उपाय: आज कुमारी कन्याओं को केसर बादाम वाली खीर खिलाएं।

वृष राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: लाल रंग की चीजों का दान करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: आज किस पर बरसेगा धन, जानें शुभ मुहूर्त और पंचांग के साथ सभी राशियों का हाल

मिथुन राशि
आज आप अपना आपा खो सकते हैं। पारिवारिक झगड़े उत्पन्न हो सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बेफिजूल की यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज शिवलिंग पर काला धतूरा चढ़ाएं।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
उपाय: तुलसी पूजा करें।

सिंह राशि
आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शांति और सुकून देंगे। घर के जरूरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरूर होगी, लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नई दिशा देगा। आज आप अकेले समय बिताना पसंद करेंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज ब्रह्मचर्य का पालन करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: किस राशि की चमकेगी किस्मत! शुभ मुहूर्त के साथ जानें मेष से मीन तक राशि का हाल

कन्या राशि
तली-भुनी चीजों से दूर रहें और रोजाना कसरत करते रहें। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था, आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। जरूरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। जीवनसाथी के कारण कुछ नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: मेहंदी
उपाय: श्री दुर्गा कवच का पाठ करें।

तुला राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

वृश्चिक राशि
आज पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर आज आपके विचारों को दबाया जा सकता है। काम का बोझ रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: घर से बाहर निकलते समय अपने गुरु या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

धनु राशि
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको काफी धन खर्च करना पड़ेगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। घर में रस्म-रिवाज आदि होगा। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा, जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आज आप किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार से अपने दिल के गम साझा कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरी
उपाय: खाने में शहद या गुड़ का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: रविवार को किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें रहना होगा सावधान? जानें मेष से मीन तक का भाग्यफल

मकर राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। मन अशांत और चिड़चिड़ापन रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।

कुंभ राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज अन्न दान करें।

मीन राशि
मानसिक शांति के लिए आज आप दान-पुण्य कर सकते हैं। इच्छाशक्ति के कारण आज आप भावनात्मक रूप से मानसिक तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। घर की जरूरत पर आज धन खर्च हो सकता है। खर्च नियंत्रण से बाहर होंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: काफी
उपाय: इमली के पेड़ को जल से सींचें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal Aaj Ki Khabren Rashifal Today

Join WhatsApp

Join Now