Prajasatta Side Scroll Menu

Aaj Ka Rashifal 6 April 2026: सोमवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

6 अप्रैल 2026 का राशिफल: आज सिद्धि योग और अनुराधा नक्षत्र का शुभ संयोग है। मेष और कन्या राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, जबकि कुंभ और मीन को रहना होगा सावधान। जानें अपनी राशि का हाल, शुभ अंक, रंग और सटीक ज्योतिषीय उपाय।
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि में है धन लाभ का योग?

Aaj Ka Rashifal or Panchang 6 April 2026:
आज का पंचांग
तिथि: चतुर्थी
नक्षत्र: अनुराधा
करण: बालव
पक्ष: कृष्ण
योग: सिद्धि
वार: सोमवार
आज के शुभ मुहूर्त:
06:05am-07:39am
09:14am-10:48am
राहुकाल: 07:39am-09:14am
अभिजीत मुहूर्त: 11:58am-12:49pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज मौज मस्ती वाली यात्राएं हो सकती हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको प्रचुर मात्रा में धन लाभ हो सकता है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: चारपाई के पाए में तांबे की कील गाड़ने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष राशि
दिन की शुरुआत आप योग एवं ध्यान से कर सकते हैं। आज आप कई प्रकार से आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। कर्ज वाले आज आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपको आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भारी रह सकती है। स्वास्थ्य भी नरम गरम रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: घर से बाहर निकलते समय बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: चितकबरा
उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: रविवार को किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें रहना होगा सावधान? जानें मेष से मीन तक का भाग्यफल

कर्क राशि
आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको कारोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपकी स्वच्छंद जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज्यादा खर्च करने से बचें। अगर आप व्यवसाय में किसी नए भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह जरूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जांच लें। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीजें संभाल सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

सिंह राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। हालांकि शत्रु पक्ष छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज काले कुत्ते की सेवा करें।

कन्या राशि
आज आप आसानी से धन को अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन का निवेश हो सकता है। आज पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: भिखारी को भोजन कराएं।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा? जाने, मेष से मीन राशि तक का सटीक भविष्यफल,

तुला राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी एवं चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मां सरस्वती की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। स्वभाव में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।

धनु राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांट दें।

मकर राशि
खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप भावनात्मक तरीके से निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वेबसाइट से धन लाभ होने की संभावना होगी। आज आपके कार्य की जमकर तारीफ होगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: आज कुमारी कन्याओं को केसर बादाम वाली खीर खिलाएं।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: 1 अप्रैल 2026 को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मंगल का गोचर लाएगा बड़ा बदलाव, जानें अपना राशिफल

कुंभ राशि
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। जिन लोगों ने लोन लिया था, आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें, क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरु या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। अपने जीवनसाथी की किसी छोटी बात को लेकर बोले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज किन्नरों की सेवा करें।

मीन राशि
खुद अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवाई पर आपकी निर्भरता बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी जरूरतों का ख्याल रखेगी। आज किए गए निवेश काफी फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: तामसिक चीजों का त्याग करें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Hindi Shubh Muhurat zodiac signs

Join WhatsApp

Join Now