साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today: Horoscope Tomorrow
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Aaj Ka Rashifal 12 August 2025 आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है, जो सुबह 8:40 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। नक्षत्र की बात करें तो पूर्वभाद्रपद नक्षत्र सुबह 11:52 बजे तक रहेगा, फिर उत्तरभाद्रपद नक्षत्र लगेगा। योग के संदर्भ में सुकर्मा योग शाम 6:54 बजे तक रहेगा, जिसके बाद धृति योग प्रारंभ होगा। करण में विष्टि सुबह 8:40 बजे तक, फिर बव करण शाम 7:39 बजे तक और उसके बाद बालव करण प्रभावी होगा।

ग्रहों की चाल पर नजर डालें तो चंद्रमा सुबह 6:10 बजे तक कुंभ राशि में रहेंगे, फिर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य और बुध कर्क राशि में युति बनाएंगे। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि मंगल कन्या और केतु सिंह राशि में रहेंगे। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में विराजमान होंगे। आइए, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि 12 अगस्त 2025 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 12 August 2025

मेष राशि
आज जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता रिश्तों में दरार डाल सकती है। क्रोध पर काबू रखें और धैर्य से काम लें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद की आशंका है, इसलिए शांत रहकर समझदारी दिखाएं। उधार दिया पैसा वापस न आने से आर्थिक तनाव बढ़ सकता है। वित्तीय फैसलों में सावधानी बरतें।

वृषभ राशि
समय के साथ खुद को ढालें और व्यवहार में नम्रता लाएं, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबार विस्तार के लिए धन जुटाने में व्यस्त रहेंगे। भूमि से जुड़े विवाद चिंता बढ़ा सकते हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से समाधान निकाल लें। अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें।
मिथुन राशि
आपकी बुद्धिमानी और विवेक से हर काम में सफलता मिलेगी। निजी जीवन में दूसरों को दखल न देने दें। मित्रों के साथ यात्रा सुखद रहेगी। आजीविका के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार राहत देगा। किसी खास व्यक्ति से नए रिश्ते बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Sawan Shiv Puja: भक्त भूल से भी शिवलिंग को अर्पित न करें ये चीजें...

कर्क राशि
व्यवसाय में नई योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह से संबंधित समस्याएं चिंता का कारण बन सकती हैं। भवन परिवर्तन के योग बन रहे हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं।

सिंह राशि
अपनों से धोखा मिलने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। राजनीति से जुड़े लोगों को पद प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं। परिवारजनों की सहायता करनी पड़ सकती है। आजीविका के स्रोतों में वृद्धि होगी, लेकिन पिता के साथ मतभेद तनाव का कारण बन सकते हैं। संवाद से स्थिति को संभालें।

कन्या राशि
भविष्य को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन नकारात्मक विचारों से बचें और खुद पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय बिताना सुखद होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं, इसलिए नए अवसरों के लिए तैयार रहें।

तुला राशि
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन कर्मचारियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है।

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन भविष्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। भूमि और भवन से जुड़े मामले आपके पक्ष में हल होंगे। प्रशासनिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। यात्रा की संभावना बन रही है।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल और पंचांग, किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

धनु राशि
संतान के साथ विवाद की आशंका है, इसलिए धैर्य से काम लें। आजीविका को लेकर चिंता रह सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है। कारोबार विस्तार की योजना बन सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

मकर राशि
अपनी बात हर किसी से साझा करने से नुकसान हो सकता है। सुख-सुविधा पर खर्च बढ़ेगा। विरोधी आपकी प्रगति से नाखुश होंगे, लेकिन आपके वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुम्भ राशि
मित्रों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। आलस के कारण कार्य में रुचि कम रह सकती है। आर्थिक मामले आपके पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।

मीन राशि
किसी विशेष व्यक्ति के जीवन में प्रवेश से आपके तौर-तरीके बदल सकते हैं। अचानक धन लाभ की संभावना है। विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनों से मन की बात साझा करने से समाधान मिलेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now